Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनगर पालिका अध्यक्ष के पहल पर चली स्वच्छता अभियान की चरखी

नगर पालिका अध्यक्ष के पहल पर चली स्वच्छता अभियान की चरखी

● नगर पालिका परिषद जमानिया नगर अध्यक्ष के पहल पर साधन सहकारी क्रय विक्रय समिति कार्यालय केव की हुई साफ सफाई

जमानियां /गाजीपुर- स्थानीय नगर क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित साधन सहकारी क्रय विक्रय समिति कार्यालय के पीछे में छोटे पेड़ पौधों के अधिक हो जाने के कारण 100 kva के लगे ट्रांसफार्मर में खराबी हों जा रही थी जिसको लेकर लोगो ने इसकी शिकायत जिस समस्या विचार करते हुए नपा अध्यक्ष एहशान जफर रूमान  के निर्देश पर मंगलवार को सफाई  कर्मचारियों ने साफ सफाई किया।

फ़ोटो- छोटे पेड़ पौधों को सफाई करते सफाई कर्म

बिजली के तारों में प्रतिदिन हो रहा था सॉट-सर्किट

जानकारी के अनुसार बताते चले कि स्टेशन बाजार के वार्ड नं 17 मेंकार्यालय के पीछे में छोटे पेड़ पौधों के अधिक हो जाने के कारण 100 kva के लगे ट्रांसफार्मर की सुरक्षा को देखते हुये सफाई करने के लिए सभासद प्रमोद यादव ने मंगलवार को चेयरमैन एहशान जफर के सामने अपने वार्ड की साफ सफाई की बात रखी।

जिस दौरान चेयरमैन एहशान जफर ने कहा कि विकास के मुद्दों पर मैं हमेशा तैयार हूँ और प्रयास करता भी हूँ, किसी भी वार्ड में कोई परेशानी न हो इसको लेकर यथा सम्भव सभासदों की बैठक कि जायेंगी साथ ही आम लोगो के साथ मिलकर विकास करने के लिए अग्रसर रहता हू।

 इस दौरान सभासद प्रमोद यादव ने क्रय विक्रय में लगे ट्रांसफॉर्मर के पास तत्काल साफ सफाई कराने के लिए चेयरमैन का आभार प्रकट किया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !