क्षेत्र में 35 वर्षीय युवक की खेत के किनारे मिली लाश परिवार ने लगाया हत्या करने आरोप
जमानियां / गाज़ीपुर – स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के धुस्का गांव स्थित सिवान में खेत के किनारे बुधवार की सुबह करीब 7 बजे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी शव देखते ही लोगों की भीड़ लग गई जिसकी सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मदनचन्द उम्र (35) वर्ष निवासी धुस्का भतीजा कंचन कुमार ने बताया कि मंगलवार की दोपहर गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति उसे घर से बुला कर खेत में काम करने के लिए ले गया।
फोटो-भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने किया कोतवाली में हंगामा
जब देर रात हो गयी तो जिसके बाद वह पूरी रात घर नहीं आये तब परिवार के लोगो को उनके ना आने की चिंता हो गयी जिस पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कोई पता नही चल सका बुद्धवार की सुबह करीब 6 घास काटने जा रही महिलाओं की नजर खेत के किनारे एक शव दिखाई दिया।
जिस पर उन लोगों ने चिखना चिल्लाना शुरू कर दिया शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। जिसके बाद युवक की पहचान गांव के ही मदनचन्द बनवासी के रूप में की और परिजनों सहित कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकरमामले की जांच में जुटी है।
मदन चंद को उधार पैसे माँगना पड़ा भारी – परिजनों का आरोप है कि मृतक मदनचन्द ने गांव लोगो कुछ पैसे उधार दिये थे जिसको कई दिनों से मृतक वापस मांग रहा था। संभवतः इसी को लेकर विवाद हुआ है और उसकी हत्या कर दी गयी है।मृतक मदनचन्द कि मौत के बाद उसकी पत्नी मुंगा देवी सहित 2 पुत्र और 2 पुत्रियों का रो रो कर बुरा हाल है।
मृतक के शरीर पर मिले चोट के निशान- मृतक के कान से खून बहा हुआ था औ शरीर में कई जगहों पर चोट के पुलिस ने भीड़ हटवा कर शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आयी।
भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने किया कोतवाली में हंगामा हत्या की जांच की जो उच्च स्तरीय जाँच
इस दौरान बड़ी संख्या में भाकपा माले कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गये और शव को पीएम के लिए ले जाने से रोकने लगे जिस पर पुलिस द्वारा बड़ी मसक्कत के बाद किसी तरह से समझा बुझाकर शव को पीएम के लिए भेजा जिला मुख्यालय ।
इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है । पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक मदनचन्द के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए गाजीपुर भेज दिया गया है।


