मोरे सरकार बजट खूब देत है‚ लेकिन ई कमीशन खोर खायें जात हैं – जी हाँ साहब ई उत्तर प्रदेश हैं
जमानियाँ ⁄ गाजीपुर – स्थानीय क्षेत्र के दरौली,तियरी,मुहम्मदपुर,रामपुर सलेमपुर सहित दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले मुख्य सम्पर्क मार्ग की जजर्र अवस्था हो रहे बड़े-बड़े गड्ढों में भरे कीचड़ व पानी के कारण वाहन चालकों सहित राहगीरों को आवागमन करनें में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
फोटों– क्षेंत्र के मुख्य सड़क सुभाष नगर पर गिरी ईट
कमीशन व्यवस्थ और मानक में कमीं के परिणाम स्वरुप क्षेंत्र की सड़के दिन-ब-दिन बिमार होती जा रहीं हैं । आखिरकार क्या कारण है कि उपर बैठा अधिकारी मौन हैं।
ठेकेदारी व्यवस्था में राजनीतिक घुसपैठ – स्थानीय ठेकेदारों को आज क्षेंत्र के विकास कार्य करानें को लेकर सरकारी विभागों में बैंठे सरकारी भगवान बिना प्रसाद चढ़ायें खुश हीं नहीं होते और सरकारी कार्यालायो सें ठेका लेनें के लिए अधिकारियों को प्रसाद के रूप में एक मोटी रकम देनी पड़ती हैं।
क्षेंत्र के इन्द्रसन बिन्द‚ सिपाही बिन्द‚ शम्भू प्रसाद गुप्ता‚ असलम अंसारी‚ छोटू‚ जितेन्द्र कुमार‚ आदि लोंगो ने बताय कि मार्ग की मरम्मत नहीं हो रहीं है और नाली ना होनें के कारण घरो का सारा गन्दा पानी सड़क पर हीं गिरता है। लेकिन आज कमीशन खोरी और घूसखोरी ने हमारे क्षेंत्र के विकास व्यवस्था को खराब करकेरख दिया हैं।


