Wednesday, September 2, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरराहु काल नें किया ग्राम प्रधानो को परेंशान

राहु काल नें किया ग्राम प्रधानो को परेंशान

जांच से परेंशान ग्राम प्रधान संघ ने दिया विकास भवन में धरना, डीएम को सौंपा पत्रक

गाजीपुर– पंचायत के चुनाव को देखते हुए ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की जांच कराने की शिकायतों पर हो रही जांच से परेशान वर्तमान ग्राम प्रधान अपने मुखिया भयंकर यादव के साथ प्रधान संघ नें जिलाधिकारी के दरबार में पहुॅंचकर न्‍याय के लिए गुहार लगायी है। जिस दौरान भयंकर यादव के नेंतृत्‍व में सोमवार को सैकड़ों प्रधानों नें विकास भवन में धरना देते हुए जिलाधिकारी को 12 सूत्रीय पत्रक सौंपा। 

पत्रक में ग्राम प्रधानों संघ ने जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा उत्पीड़न की व्‍यथा कहते हुए माँग किया कि डीपीआरओ का स्‍थानांतरण हुआ हैं उन्‍हे तत्‍काल कार्य मुक्‍त किया जाये। ग्राम पंचायतों में शौचालयों की जाँच समाप्‍त किया जाये। कायाकल्‍प योंजना के तहत कियें गयें कार्यो का भुगतान आदेंश जारी किया जाये।

गांव के विकास कार्य मिट्टी, नाली, खडंजा आदि विकास कार्यो से रोक हटायी जाये आदि 12 मांगे प्रधानों ने मांगी है प्रधानों के धरना प्रदर्शन का विकास भवन में चर्चा का विषय बना रहा कि विभागीय जाँच से परेंशान अब प्रधान धरना-प्रदर्शन पर उतारु हो गये है।

जबकि प्रधानों द्वारा बनाये गये गांवों में शौचालय खड़ंजा, नाली की हकीकत किसी से छीपी नही है। जब शासन के आदेंश पर ग्राम प्रधानों की कलई खुलने लगी तो वह धरना-प्रदर्शन पर उतारु हो गये। चर्चा में इस बात की सबसे ज्‍यादे चर्चा रही कि दो हजार मानदेय पाने वाला प्रधान एक ही कार्य काल में कैसे बोलेरो और स्‍कार्पियो से चलने लगता है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !