ज़मानियां⁄ गाजीपुर– कोविड 19 वायरस संक्रमण महामारी को देखते हुए कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी जमानियाँ की अध्यक्षता में बुधवार को नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के ताजियादारों संग आवश्यक बैठक की गयीं।
बैठक में क्षेत्राधिकारी जमानियाँ सुरेश शर्मा ने मुहर्रम को लेकर कहाँ कि कोविड 19 के बढतें संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा सभी त्यौहारो पर रोक लगाये जाने के कारण प्रदेश सरकार द्वारा जारी गाईड लाइन को नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के ताजियादारों से अपील करते हुए कहा कि कोविड 19 जैसी गम्भीर बीमारी को देखते हुए आम जनमानस को महामारी से बचाने के लिये प्रदेश सरकार ने सभी त्यौहारों पर रोक लगा दी।
सरकार के गाईड लाइन के मुताबिक इमाम चौक पर हरगिज ताज़िया नही रखे जाएंगे और न ही मातम अखाड़ा निकलेगा अगर कोई व्यक्ति आदेश का उलंघन किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायेगी।
कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सरकार व विभागीय अधिकारियों के दिशा निर्देश को सभी को पालन करना है उन्होंने ताजियादारों से अपील करते हुए कहा कि ताज़िया को किसी भी जगह पर नहीं बनायीं जाएगें। ं
उक्त मौके पर कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह, एसएसआई मंशाराम गुप्ता, पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल कुमार पांडेय, एसआई मंजर अब्बास, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष एहसान जफर, अकील अजहर, आसिफ खान, मु0 इस्लाम राईन, मु0 असलम खान, वलीउल्ला,मेराज खान, इरशाद खान, अनवर अली, पाशा,राजू, सेराज खान, अतहर,शम्मन, रुस्तम अली नगरवासियों सहित ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राम प्रधान व ताजियादार बन्धु उपस्थित रहें।