Wednesday, September 2, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरब्लाक कांग्रेस कमेटी नें दिया उपजिलाधिकारी जमानियॉ को दिया पत्रक

ब्लाक कांग्रेस कमेटी नें दिया उपजिलाधिकारी जमानियॉ को दिया पत्रक

जमानियां⁄ गाजीपुर – ब्लाक कांग्रेस कमेटी के द्वारा कोरोना के कारण चल रहें लाक –डाउन मेें किसानों सामने आ रहीं समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी जमानियॉ को दिया पत्रक।

ब्लाक कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को  किसानों की समस्या से संबंधित पत्रक उपजिलाधिकारी जमानियां को सौंपा और समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए किसानों के समक्ष आ रही समस्याओं को दूर करने का आग्रह किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लाक अध्यक्ष बालेश्वर सिंह के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र में किसानों के खेतों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद्‍य यूरिया‚ किटनाशक आदि कि आवश्यकता हेाती है। परन्तु इस क्षेत्र में साधन सहकारी समितियों पर खाद्‍य यूरिया‚ किटनाशक आदि मौजूद नहीं है।

जिसके कारण किसनों को काफी परेंशानी का सामना करना पड़ रहा है पत्रक के माध्यम से अवगत कराया कि क्षेंत्र में घुम रहे आवारा छुट्टा पशुओं द्वारा खेत में लगी खड़ी फसल को नुक्सान कर देते है। जिससे किसानों का भारी नुकसान उठाना पडता है। कहा कि जन-जागरण अभियान के तहत पखवारे भर से कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याओं को सुन रहे हैं।

जिस पर उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने आश्वासन दिया कि समस्या से भलिभांति अवगत है और इसकों देखते हुए पूरी तैयारी की जा रही है कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

 उक्त मौके पर प्रतिनिधिमंडल में नसीम अख्तर‚ खुर्शीद सिद्दीकी‚ फैजान अख्तर‚ धर्मराज सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !