Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनगर की दुकानो की समय सीमा में परिवर्तन के लिए तहसीलदार जमानियॉ...

नगर की दुकानो की समय सीमा में परिवर्तन के लिए तहसीलदार जमानियॉ को सौपा पत्रक

  

जमानियाँ ⁄ गाजीपुर – नगर में व्यवसायिक प्रतिष्ठान ( नगर दुकान ) के लिए उप जिलाधिकारी जामानियाँ द्वारा निर्धारित  समय सीमा प्रातः10 बजे से सायं 7 बजे तक किये जाने से दुकानदारों को हो रही परेशानीयों को लेंकर नगर पालिका अध्यक्ष नें दिया तहसीलदार जमानियॉ को पत्रक। 

              फोंटो– नगर अध्यक्ष एहसान जफर तहसीलदार जमानियॉ आलोक कुमार को पत्रक देते हुए। 

नगर में व्यवसायिक प्रतिष्ठान की गलत समय सीमा प्रातः 10 बजे से सायं 7 बजे तक किये जाने से नगर के रेलवे स्टेशन‚ जमानिया कस्बा के  दुकानदारों को हो रही परेशानीयों का देखते हुए बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष एहसान जफर के नेतत्व में नगर सांसद प्रतिनिधि वृजेश जायसवाल ने तहसीलदार अरुण कुमार को पत्रक सौपकर क्षेंत्र की आम जनाता की परेशानियों सें अवगत कराया गया।

 साथ हीं कहाँ कि नगर में ग्रामीण क्षेत्रों से और काफी दूर दराज के क्षेत्र से लोग सुबह में ही  बाजार में आते है। लेकिन इस दशा में नगर में व्यवसायिक प्रतिष्ठान 10 बजे दुकान खुलने के आदेश के कारण ग्रामीण क्षेंत्र और दूर दराज के क्षेत्रों से आये लोंगो को काफी परेंशानी का सामना करना पड़ता है इस कारण व्यवसायिक प्रतिष्ठान में काफी समस्या आ रहीं हैं। 

 साथ ही प्रतिनिधि मण्डल ने मांग रखतें हुए कहाँ कि दुकान खुलने का समय प्रातः 7 बजे से सायं 7 बजे तक कर दिया जाय जिससे दुकानदार व ग्राहक दोनो को परेंशानियों का समाना ना करना पड़े इस दौरान पर तहसीलदार आलोक कुमार ने कहाँ कि उच्चाधिकारीयों से वार्ता कर इस समस्या का निदान करने का प्रयास किया जायेंगा।

 इस मौके पर प्रतिनिधि मण्डल में सभासद सुरेन्द्र चौधरी, एजाज अहमद, वृजेश यादव, राजेश कुमार, अमरनाथ, अब्दुलैश, शहजाद, आश मुहम्मद आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !