Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरमास्क ना लगाना‚ वाहन चलाको को पडा भारी

मास्क ना लगाना‚ वाहन चलाको को पडा भारी

जमानियां ⁄ गाजीपुर–  कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद पुलिस प्रशासन ने दिखायीं सख्ती  बुधवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर हेलमेट और मास्क ना लगाकर वाहन चलाने वाले करीब 105 वाहन चालको का किया चालान।

  फोटों– वाहन चेंकिग के दौरान चालक को मास्क देतें कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह 
 जानकरी के अनुसार क्षेंत्र के जमानियां रेलवे स्टेशन‚  तहसील तिराहा ‚पाण्डेय मोड‚ बडेसर मोड़  सघन वाहन चेंकिग चलाकर बिना मास्क के सड़क पर तफरी कर रहे लोगों का हिदायत दी और कुछ वाहनों का चालान किया गया। 
 वहींं कोतवाली प्रभारी द्वारा बिना मास्क के सड़क पर दवा‚ ईलाज  आवश्यक कार्य से जा रहे लोगों को  मास्क का वितरण भी किया गया है। उन्होनें हिदायत दी कि बिना मास्क लगाए घर से बाहर न निकले और सरकार के आदेशों कापालन करें।
 इस बावत पूछे जाने पर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि ई चालान करीब 45 और सामान्य चालान करीब 60 किया गया है। इस दौरान सम्मन शुल्क करीब 63800 रूपये से अधिक काटा गया है। 
 वाहन चेकिंग दौरान चौकी प्रभारी जमानियां रेलवे स्टेशन अनिल कुमार पाण्डेय ने बडेसर मोड़‚ चौकी प्रभारी देवरिया राजीव कुमार त्रिपाठी ने पाण्डेय मोड़ सहित वरिष्ठ उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता‚ उपनिरीक्षक संतोष कुमार‚ उपनिरिक्षक मंजर अब्बस ने विभिन्न स्थानों में चेकिंग किया।  
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !