Saturday, May 30, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाकोटेदार नें पत्रकार पर करवाया एसटी-एससी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

कोटेदार नें पत्रकार पर करवाया एसटी-एससी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

चन्दौली –  कार्डधारकों से मिली शिकायत पर विडियोग्राफी करने पहुँचें पत्रकार से कोटेदार नें की बदसलूकी‚ कर पत्रकार पर  किया एसटी-एससी एक्ट के तहत  कराय मुकदमा दर्ज ।

 

 
जानकारी के अनुसार‚ चन्दौली जिले के दुलहीपुर स्थित महाबलपुर के एक कोटेदार द्वारा कार्डधारकों से मिली शिकायत पर एक स्थानीय पत्रकार के विडियोग्राफी करने व इस विषय पर पूछताछ करने पर कोटेदार द्वारा पत्रकार से बदसलूकी की जिसकी शिकायत पत्रकार द्वारा उच्चाधिकारियों से की गई।
जिससे कोटेदार बौखला गया और उसने पत्रकार पर एसटी-एससी एक्ट के तहत मुकदमा करने का प्रार्थना पत्र संबंधित पुलिस प्रशासन को दिया है।
पत्रकार शाकिर अन्सारी ने एक कोटेदार का पर्दा फाश किया तो कोटेदार ने फर्जी मुकदमा कराने की धमकी देने लगा, इस पर पत्रकार शाकिर अन्सारी ने सभी आलाधिकारी को सूचित किया उसके बाद भी अधिकारी मौन बने रहे है। लगभग दो महीने बाद फर्जी मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया।
 कोटेदार ने फर्जी मामला बनाकर अनेक अधिकारियो को प्रार्थना पत्र पोस्ट के माध्यम से भेज दिया कोटेदार को मारा व पीटा गया है। जब उस प्रार्थना पत्र के आधार पर मुग़लसराय थाने की पुलिस ने जांच किया तो मामला असत्य व निराधार पाया गया। उसके बाद दो महीने बाद किसी के दबाव में मुकदमा दर्ज कर दिया गया। जो कि पत्रकार उस समय उस स्थान पर नही था जो कोटेदार ने मारपीट की घटना में दिखाया है।
 
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र,शाकिर अन्सारी पर फर्जी मुकदमा करने पर निंदा किया  तथा मुख्यमंत्री से  मामले के जाँच की मांग किया गया। शाकिर अन्सारी को सही न्याय नही मिला तो भारतीय मीडिया फाउंडेशन जम कर आन्दोलन करेगी। 
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार ने इस पर निंदा की और कहा किउत्तर प्रदेश में अब पत्रकार सुरक्षित नही  पत्रकारों पर आये दिन हमला हो रहे  है। पत्रकारो पर फर्जी मुकदमे कर पत्रकारों को परेशान कर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा 
 
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !