जमानियाँ ⁄ गाजीपुर– प्रदेश में चलायें जा रहें संचारी रोंग अभियान के तहत तहसीलदार जमानियॉ द्वारा ग्रामीण क्षेंत्रो का किया निरीक्षण।
फोंटो– गाँव का निरीक्षण करतें तहसीलदार आलोक कुमार
क्षेंत्र में कोरोना संक्रमण और अनेंक प्रकार की बीमारियों से बचाव के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहें संचारी रोंग अभियान अन्तर्गत बुद्धवार को क्षेत्र के सरायमुराद अली गांव का तहसीलदार जमानियाँ आलोक कुमार निरीक्षण किया जिस दौरान गाँव मेंं साफ सफाई का जायजा लिया।
साथ ही स्थानीय लोंगो साफ सफाई न होने तथा अशुद्ध पानी उपयोंग करनें से होने वाली संक्रामक बीमारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
क निरीक्षण के दौरान गांव के अखिलेश‚ शैलेश‚ संदीप आदि के शौचालयों के दरवाजे टुटे हुए पाये गये । जिस पर उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों जमकर फटकार लगाते हुए तहसीलदार ने निर्देश दिये तथा अपूर्ण शौचालयों को जल्द से जल्द उपयोग योग्य बनाने का निर्देश दिया।
वही गांव के सर्विलांस टीम द्वारा थर्मामीटर व पल्स आक्सीमीटर से 105 घरों के सापेक्ष 50 घरो का ही सत्यापन करने की धीमी गतीपर एएनएम अनुशीला राय‚ आशा माधुरी गुप्ता को चेतावनी दी और कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजी पास‚ लेखपाल विनय दूबे‚ शैलेन्द्र सिंह‚ पन्ना यादव आदि मौजूद रहे।


