जमानियाँ ⁄ गाजीपुर– नाग पंचमी त्यौहार पर क्षेत्र के रामपुर उर्फ सलेमपुर गांव में कबड्डी खेलने की पुरातन परमंपरा को लेकर शनिवार को कबड्डी खेल का आयोजन किया गया ।
फोटों– क्षेत्र के रामपुर उर्फ सलेमपुर गांव में कबड्डी खेलतेंं युवक
हिन्दुओंं के पावन नाग पंचमी त्यौहार पर क्षेत्र के रामपुर उर्फ सलेमपुर गांव में कबड्डी खेलने की पुरातन परमंपरा को लेकर शनिवार को कबड्डीगांव के लड़कों ने प्रमोद यादव, ओमप्रकाश बिंद, रविन्द्र यादव, हनूमान बिंद,रामु बिंद, मनोज कुमार,समित कुमार ,सुशील कुमार,सुदामा यादव,कमल कुमार आदि के देख रेख में रामपुर उर्फ सलेमपुर के प्राथमिक विद्यालय पर कबड्डी खेल का आयोजन किया गया।
गांव के युवाओं ने गोल बनाकर आपस मे कबड्डी खेली। हालांकि पहले प्रत्येक गांव में नाग पंचमी के दिन कबड्डी खेलने की परंपरा थी परंतु बर्तमान समय मे ये खेल विलुप्ति के कगार पर है।
क्यो खेलते हैं कबड्डी..
गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि नाग पंचमी के दिन दिन में कबड्डी खेलने की परंपरा सदियों से आ रही हैं। ऐसा युवाओ के शक्ति परीक्षण और उसमें ऊर्जा भरने को लेकर किया जाता था।साथ ही साथ माना जाता हैं कि नाग पंचमी में कबड्डी खेलने से इंद्र भगवान प्रसन्न होते हैं व बरसात होती हैं।
विलुप्ति के कगार पर है कबड्डी…
गांवो में अब कबड्डी विलुप्ति के कगार पर है। वही बुजुर्गो का कहना है कि अभी रामपुर उर्फ सलेमपुर गाँव इत्यादि जगहों पर कबड्डी का खेल आयोजन किया जाता हैं। ऐसे गिने चुने ही गांव बचे हैं बाकी गांव में अब कबड्डी का खेल नही होता।


