जमानियां ⁄ गाजीपुर– स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर गांव में कोरोना वायरस एवं संचारी रोंग अभियान के तहत वेक्टर जनित रोगों का रोकथाम सहित प्रभावी कोरोना वायरस नियंत्रण के लिए शुक्रवार को तहसीलदार जमानियाँ ने क्षेंत्र का किया निरीक्षण।
फोंटो– भ्रमण के दौरान गांव के साफ सफाई का निरीक्षण करतें तहसीलदार जमानियाँ आलोक कुमार
कोरोना वायरस एवं संचारी रोंग अभियान के तहत वेक्टर जनित रोगों का रोकथाम सहित प्रभावी नियंत्रण को लेकर तहसीलदार जमानियाँ आलोक कुमार द्वारा गांव में बने शौचालय‚ साफ सफाई आदि का निरीक्षण किया और जरूरी दिशा निर्देश दिये।
साथ ही गायघाट गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर लोगों को कोराेना वायरस सहित अन्य संचारी रोगों सहित साफ सफाई व कोरोना से बचाव की जानकारी दी।
जिसमें बाद उन्होंने गांव का भ्रमण कर साफ सफाई‚ शौचालय निर्माण में निरीक्षण के दौरान गाँव में निर्मित शौचालाय टुटा व शौचालय निमार्ण अनेको खाँमिया देख उन्होंने विकास खंड के अधिकारियों सहित कर्मचारियों की जम कर क्लास ली।
जिसके बाद उन्होंने शौचालाय टूटा फूटा व प्रयोग न करने के कारण संबंधित को नोटिस जारी करने के निर्देशित दिये। उन्होंने कहा कि कोविड19 एवं संचारी रोग पर नियंत्रण में साफ सफाई की अहम भूमिका है और इसमें कही से कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने प्रधान सहित अन्य ब्लाक के अधिकारियों को जम कर फटकार लगाते हुए गांव में साफ सफाई करने और अधिकारियों‚ कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये।
इस अवसर पर राधिका सिंह‚ सीता कुमारी‚ पूनम सिंह‚ रीना देवी‚ मंजू देवी‚ विनय तिवारी‚ राजकुमार पासवान‚ लल्लन राम‚ सुनील कुमार‚ प्रदीप‚ रमांकांत‚ पंचमी सहित ग्रामीण मौजूद रहें।


