मऊ– महा संक्रामक रोग कोरोना के मरीजी बढती जा रहीं संख्या के कारण जिलाधिकारी महोदय नें बढाया 15 दिनों तक लाक डाउन।
चलते 65 कोरोना वायरस के एक्टिव केस है, लेकिन लगतार मिल रहे नए मामलों की वजह से मऊ जिला प्रशासन चिन्तित है। नगर पालिका क्षेत्र के चारों तरफ शहरी क्षेत्र में कोरोना वायरस का संक्रमण फैल गया है. जिसके बाद प्रशासन ने लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है. जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि नगर क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा, ढेकुलिया घाट, मिर्जाहादिपुरा सहित चारों तरफ कोरोना वायरस के मरीज मिले है. इसके बाद भी नगर क्षेत्र में समाजिक दूरी और मास्क लगाने के नियम का पालन नहीं किया जा रहा है. हॉटस्पॉट इलाकों में भी लोग बेरिकेडिंग तोड़कर आ-जा रहे हैं. नगर पालिका क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में चयनित कमेटी के द्वारा भी जमकर लापरवाही की गई है. इन सभी बातों को को ध्यान में रखकर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य सहित प्रशासन अधिकारियों से वार्ता कर 15 दिन का लॉकडाउन लगाया जा रहा है. ताकि कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को रोका जा सके। नगर पालिका क्षेत्र के आजमगढ तिराह, भीटी, ढेकुलिया घाट, मिर्जाहादिपुरा सहित नगर क्षेत्र में 6 जुलाई की सुबह से लाकडाउन लागू रहेगा. इस दौरान नगर क्षेत्र में चयनित सिर्फ 5 मेडिक्ल और 5 किराना की दुकानों खुली रहेंगी. मुहल्लों में सब्जी और फल के ठेले से सप्लाई होगी. सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ही दुकानों को खोले जाने का समय निर्धारित किया गया है. साथ ही इस दौरान लॉकडाउन के नियम का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्य़वाई की जायेगी।


