गाजीपुर – घोटाले पर घोटाला ग्राम प्रधान और सचिव के खातें में जमा हो गया लाखो का कबाला‚
ब्लाक के ग्राम दिलीप राय पट्टी के प्रधान ने शौचालय के लाभार्थी 148 लोगों का फर्जी नाम डालकर करीब 18 लाख रुपया गबन कर लिया है। जिसपर जांच के बाद डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत सदस्य मारकंडेय सिंह ने दिलीप राय पट्टी ग्राम सभा में शौचालय निर्माण में भ्रष्टाचार का शिकायत डीपीआरओ से किया। जिसपर जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल सिंह ने स्वयं जाकर ग्राम सभा में दरवाजे-दरवाजे भौतिक सत्यापन किया। जांच में पाया गया कि ग्राम प्रधान व सचिव मिलकर शौचालय के लाभार्थियों की सूची में 148 लोगों नाम फर्जी डाल दिया जो इस गांव के निवासी ही नही थे। और सारा पैसा उतार कर हड़प लिये। जिला पंचायत राज अधिकारी ने पूर्वांचल न्यूज डाट काम को बताया कि ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ 1776000 के भ्रष्टाचार और गबन का सादात थाने में दर्ज कराने का आदेश दे दिये हैं। शीघ्र ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किया जायेगा।


