जमानिया ⁄ गाजीपुर– नेशनल मेडिसिनल प्लान्ट बोर्ड‚ भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहें अभियान के अर्न्तगत आयुर्वेद संकाय काशी हिन्दू विश्वविद्यालय अभियान के तहत ग्रामीण लोगों एंव किसानों को वितरित किया गया गिलोय का पौधा।
फोटो–ः स्थानीय ब्लाक के ग्राम प्रधान पप्पू यादव को गिलोय पौध देते खण्ड विकास अधिकारी हरिनरायन
स्थानीय ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी हरिनरायन के हाथों सें निःशुल्क गिलोय पौध का वितरण किया गया ।
कार्यक्रम में कुल 200 से अधिक गिलोय के पौधे स्थानीय ब्लाक के ग्राम प्रधानों‚ ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ब्लाक के कर्मचारियो किसानों सहित स्थानिय लोगों में वितरित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि गिलोय हमारे मानव शरीर में प्रतिरोधक क्षमता का विकाश करता है इसके अतिरिकत यह बुखार बीपी जैसे अनेक रोगों में काम करता है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विजयनरायन तिवारी ने गिलोय हमारे मानव शरीर में प्रतिरोधक क्षमता का विकाश करता है। मानव शरीर में अनेको रोगों का नाश करता है।
तथा कहाँ कि संजीवनी इसी धरा पर उपस्थित हैं लेकिन मानव उससे विहिन है। जैसे कि ‚
कस्तुरी मृग कुण्डल बसैं अ मृग ढूँढे बन माहि।।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र यादव गिरीस राय‚ कोमल‚ प्रधान ‚ पप्पू यादव ग्राम प्रधान आलमगंज‚ मदन यादव‚ उमेश‚यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजेश कुमार राय ने किया


