जमानियां (गाजीपुर) : फुली ग्राम पंचायत के दौदही गांव में शुक्रवार को मनरेगा के तहत चकरोड निर्माण कार्य को दबंगो ने रुकवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार‚ दौदही गांव में हो रहे चकरोड निर्माण कार्य को दबंगो ने मजदूरो से फावड़ा छीनकर बंद करा दिया।
जिसकी सूचना पाकार रोजगार सेवक मनोज कुमार सिंह ने प्रधान प्रतिनिधि विजय यादव नें मजदूरों को लेकर कोतावली पहुंचकर दबंगो के खिलाफ कोतावली में लिखित तहरीर दी।
यह मामला दौदही गांव में चकरोड के निर्माण को लेकर विवाद था यह प्रकरण बुधवार को उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह के यहाँ गया था। जिस पर उपजिलाधिकारी जमानियाँ के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल की टीम ने चकरोड की पैमाइश की थी।
इसके ग्राम प्रधान द्वारा गांव में मनरेग के तहत मजदूरों द्वारा चकरोड का कार्य शुरू कराया गया। खंड विकास अधिकारी हरिनारायण और कोतावली में दबंगो के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी गयी है।कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जायेगी।


