Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरतहसील सभागार में महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

तहसील सभागार में महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उपजिलाधिकारी ने महिलाओं को किया सम्मानित।

जमानियां / गाज़ीपुर- क्षेत्र स्थित तहसील सभागार में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि नारी में अपरिमित शक्ति और क्षमताएं विद्यमान है। वर्तमान समय ने नारी अपने साहस के बल पर पूरे आत्मविश्वास के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही है। 

तहसीलदार घनश्याम ने कहा कि नवयुग की नारी के पास कामयाबी   के उच्चतम शिखर को छूने की अपार क्षमता है। समाज के दो पंख है एक स्त्री व दूसरा पुरुष यह दोनों पंख समान होंगे तभी समाज, देश व राष्ट्र का विकास होगा।

और दृढ इच्छा शक्ति और समाज मे नवीन  शिक्षा प्रणाली द्वारा नारी आज प्रत्येक क्षेत्र में अपनी पैठ बनाती जा रहीं है। वह दिन दूर नही जब नारी पुरुषों की अपेक्षा घर के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी अग्रसर होगीं।

इस मौके पर खतौनी लेने आई पांच महिला एवं करीब 6 महिला लेखपालों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रियंका यादव‚ शिल्पा‚ अस्मिता‚ लक्ष्मी कुमारी‚ त्रिभुवन‚ आरती‚ रामदेव‚ पन्ना यादव आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !