Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसिद्धार्थ सेवार्थ भारत यात्रा का नगर में हुआ स्वागत

सिद्धार्थ सेवार्थ भारत यात्रा का नगर में हुआ स्वागत

जामनिया / गाज़ीपुर- तहसील मुख्यालय के पास सोमवार की सुबह सिद्धार्थ सेवार्थ भारत यात्रा का भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय द्वारा स्वागत किया।

जिस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने भी अपने समस्त कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर सिद्धार्थ सेवार्थ को भगवान परशुराम जी का चित्र स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र से स्वागत किया।पदयात्रा के पहुंचने पर हर हर महादेव भारत माता की जय वन्दे मातरम के जयघोष एवं माल्यार्पण कर सिद्धार्थ सेवार्थ की झोली में एक मुट्ठी अन्न का दान किया गया।

लोग उनके झोली में अन्न दान किया और शुभकामना एवं आशिर्वाद लेते हुए काफिला आगे बढता रहा। इस यात्रा के दौरान सिद्धार्थ ने कई संकल्प ले रखे हैं जैसे मिट्टी के बर्तन का ही उपयोग और सम्पूर्ण यात्रा नंगेपाव यात्रा करूँगा यह एक पवित्र काम है। प्रभु का काम है।

प्रथम दिन हाला – हरिहरपुर  गाजीपुर से निकल कर सिद्धार्थ जमानियाँ मे कार्यक्रम करने के बाद चंदौली के लिए निकल जायेगे। फिर सिद्धार्थ इसी तरफ़ वाराणसी, ज्ञानपुर, प्रयागराज, लखनऊ होते हुए उत्तराखंड और हरियाणा से आगे बढ़ते जायेगे।

इस पदयात्रा में सिद्धार्थ राय को शुभकामना एवम एक मुट्ठी अन्न भेंट करने के लिए आशीष वर्मा, राहुल वर्मा, संजीत यादव, विशाल कुमार चौरसिया, दीपक निगम, इक़बाल खां, संतोष राय, संतोष गुप्ता ,आकाश पांडेय , अरविंद गुप्ता, राकेश प्रजापति, आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !