Friday, July 3, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरमिर्चा गांव में 75 वर्षीय अधेड़ की गला रेतकर हत्या का दिलदारनगर...

मिर्चा गांव में 75 वर्षीय अधेड़ की गला रेतकर हत्या का दिलदारनगर पुलिस ने किया पर्दाफाश।

मिर्चा गांव में 75 वर्षीय अधेड़ की गला रेतकर हत्या का दिलदारनगर पुलिस ने किया पर्दाफाश।

दिलदारनगर / गाजीपुर :- स्थानीय क्षेत्र के मिर्चा गांव में 75 वर्षीय अधेड़ की हरेन्द्र बिन्द की गला रेतकर हत्या की थी इस घटना में बुधवार की शाम दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने रेलवे स्टेशन के मंदिर के पास से गिरफ्तार कर गुरुवार को घटना का खुलासा किया गया।फ़ोटो- मिर्चा गांव में 75 वर्षीय अधेड़ की गला रेतकर हत्या मामले में गिरफ्तार अभ्युक्तों संग दिलदारनगर पुलिस की टीम।

वही गिरफ्तार अभ्युक्तों से पूछताछ करने जानकारी हुई कि पुरानी रंजिश को लेकर मिर्चा गांव के रंगीला व शिवचरण बिंद ने हरेन्द्र बिन्द की गला रेतकर हत्या की थी। वही अभियुक्तों के निशाने पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद किया। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायलय भेज दिया गया जहां से दोनों जेल गए।

थाना निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि बीते 6 मई की रात मिर्चा गांव निवासी हरेंद्र बिंद की गला रेतकर हत्या हो गई थी। पत्नी सुखिया देवी की तहरीर पर गांव के ही रंगीला व शिवचरण बिंद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस दोनों को पकड़ने में जुटी थी।इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि हरेंद्र की हत्या में शामिल अभियुक्त रंगीला व शिवचरण रेलवे स्टेशन के बाहर मंदिर के पास खड़े है और कही जाने के फिराक में है।

मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ थाना लाया गया।पूछताछ के दौरान पता चला कि हरेंद्र हरेन्द्र बिंद से रंगीला व शिवचरन के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद था। शिवचरन बिंद द्वारा वर्ष 2002 में थाना पर हरेंद्र के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत कराया गया था।उसी मुकदमे को लेकर हरेंद्र द्वारा शिवचरन पर अक्सर दबाव डाला जाता था।

कि सुलह समझौता कर लो अन्यथा तुम्हारी हत्या करवा दूंगा। वही रंगीला बिंद का भाई बबलू कुमार जो गुजरात में रहता था घूमने के लिए हरेंद्र के लड़के के साथ दमन गया था। जहाँ एक्सीडेंट हो जाने पर वहां उसकी मौत हो गयी। इसी बात को लेकर रंगीला को शंका थी की हरेंद्र के ही लड़के ने उसके भाई के साथ कुछ करवा दिया।

रंगीला ने यह बात हरेन्द्र को बताई तो हरेंद्र ने रंगीला को जन से मारने की धमकी दिया था और गाँव में लोगों से कहता था कि शिवचरन और रंगीला को जल्दी ही निपटवा दूंगा। इस बात से सशंकित होकर दोनों ने हरेंद्र की हत्या की योजना बनाई और डेरा पर पहुंचकर गला रेतकर हत्या कर दिया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !