Friday, July 3, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरढढ़नी ताजपुर मार्ग गड्ढे में हुआ तब्दील , कई वाहन चालक हुए...

ढढ़नी ताजपुर मार्ग गड्ढे में हुआ तब्दील , कई वाहन चालक हुए गिरकर हो चुके है घायल।

ढढ़नी ताजपुर मार्ग गड्ढे में हुआ तब्दील , कई वाहन चालक हुए गिरकर हो चुके है घायल।

मतसा – प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत निर्मित ढढ़नी ताजपुर मार्ग गड्ढे में हुआ तब्दील लोगो को आने-जाने में हो रही है काफ़ी परेशानिया ।जिससे आने जाने मैं काफी परेशानी हो रही है ताजपुर गांव के पास सड़क पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और वही नाली अभाव के कारण मार्ग के किनारे लोगों के घरों से निकल रहे नाली का गंदा पानी सड़क पर एकत्र हो जा रहा है। जिससे मार्ग के मध्य में गड्ढे हो चुके हैं जिससे कारण कई वाहन सवार चोटील होते रहते हैं।

यही नहीं सड़क पर ही गांव के लोगों द्वारा कूड़ा कचरा इकट्ठा कर दिए जाने से वाहन चालकों को गड्ढा के अलावा सड़क पर इकट्ठा कूड़ा कचरा से भी बचकर निकलना पड़ता है समय समय पर गड्ढों में गिट्टी डालकर सड़क की मरम्मत तो करा दी जाती है लेकिन गांव की नालिया जाम होने से लोगों के घर के नाली का पानी सड़क पर बहता रहता है जिससे राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है।

ताजपुर गांव निवासी उमेश कुमार सर्वानंद पांडे बच्चन राय आदि ने इस तरफ विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क पर बने गड्ढों को भरने के साथ ही नालियों की सफाई करा कर जल निकासी की व्यवस्था की मांग की है जिससे आने जाने की समस्या से निजात मिल सके।

मतसा से सुशील गुप्ता की ख़ास ख़बर

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !