Friday, July 3, 2026
Homeसम्मानगाज़ीपुर भारत विकास परिषद ने असहाय दो भाईयो को लिया गोद ,...

गाज़ीपुर भारत विकास परिषद ने असहाय दो भाईयो को लिया गोद , उठायेगा पढ़ाई का सारा खर्च।

गाज़ीपुर भारत विकास परिषद ने असहाय दो भाईयो को लिया गोद , उठायेगा पढ़ाई का सारा खर्च।

नन्दगंज / गाजीपुर- भारत विकास परिषद मौनीबाबा, नंदगंज की शाखा धरातल पर आते ही जनहित व सामाजिक कार्य के तहत गुरुवार को गरीब व असहाय दो सगे भाइयों को गोद लेकर पूरी शिक्षा ग्रहण कराने का जिम्मा उठाया है।फ़ोटो- कोटा ग्लोबल स्कूल बाधी में प्रधानाचार्य पुनीत सिंह के पास दोनों बच्चे अपने अभिभावक के साथ।

इनमें बरहपुर गांव निवासी चंदन कश्यप का बड़ा पुत्र राम कक्षा 8 और छोटा पुत्र कृष्णा कक्षा 4 में कोटा ग्लोबल स्कूल बाघी में अपनी पढ़ाई पूरी करेगे। इस पुनित कार्य के लिये भारत विकास परिषद मौनीबाबा, नंदगंज शाखा के अध्यक्ष सुजीत कुमार की चारों तरफ प्रशंसा की जा रही है।

इस सम्बन्ध में भाविप मौनीबाबा नंदगंज के अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि मैं मंगलवार को बरहपुर गांगी नदी पुल के पास हनुमान गढ़ी मन्दिर मे दर्शन करने पहुँचा तो उनकी नजर वहाँ पर मंदिर में कार्य करते 2 बच्चों पर पड़ी। ये दोनों मंदिर की कार्यसेवा करते हुए मीठे स्वर में भजन गुनगुना रहे थे।

उनकी उम्र अभी पढ़ाई करने की देखकर परिषद के अध्यक्ष ने इनसे बातचीत की।तब बड़ा भाई राम और छोटे भाई कृष्णा ने अपनी आपबीती कहानी बतायी। उन्होंने बताया कि मेरा पिता का नाम चंदन कश्यप है । मैं राम 8वींं कक्षा और छोटा भाई कृष्णा 4वी क्लास में है।

इसके पहले हमलोग परिवार संग वृंदावन में बंसीवट में रहते थे। वहाँ पर मकान टूटने के कारण हम सभी को वहां से बरहपुर गांव वापस आना पड़ा। वहाँ पर पूजा पाठ का कार्य इन बच्चों के पिता चंदन जी करते थे। गांव वापसी के बाद इनके पिता बच्चों को पढ़ाने में असमर्थ हो गये है। तब से ये दोनों बच्चें पिता के साथ मंदीर की साफ सफाई करते रहते है।

बच्चों की दर्दभरी कहानी और पढ़ने की जिज्ञासा जानकर भारत विकास परिषद मौनी बाबा , नन्दगंज शाखा के अध्यक्ष इनको पढ़ाने तथा पढ़ने का सारा जिम्मा उठाने का मन बना लिया ।इनके पढ़ाने में जो भी फीस , ड्रेस व कापी- किताब का खर्च होगा। वह सभी खर्च परिषद के द्वारा होगा। ये दोनों बच्चें वृंदावन में पढ़ाई कर रहे थे।

किसी हालात के चलते ये वहाँ से गांव आ गए। जिसके कारण इनकी पढ़ाई में व्यवधान आ गया । आब इन दोनों बच्चों को इनके पिता को बुलाकर कोटा ग्लोबल स्कूल बाघी के प्रधानाचार्या पुनिता सिंह खुशबू से सम्पर्क करके इन दोनों भाईयों का बुधवार को निःशुल्क प्रवेश करवाया गया।

इन दोनों बच्चों के पिता चंदन कश्यप ने भारत विकास परिषद के इस पुनीत कार्य के लिए आभार प्रगट करते हुए बधाई दी तो वही क्षेत्र के लोगों ने इस पुनित कार्य के लिये भाविप के अधयक्ष सुजीत कुमार की प्रशंसा कर रहें है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !