Saturday, May 30, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाहिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस एजेंसी संचालक से दिनदहाडे लूट

हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस एजेंसी संचालक से दिनदहाडे लूट

हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस एजेंसी संचालक से दिनदहाड़े लाख रुपयों की  लूट

जमानिया/ गाज़ीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र स्थित कसेरा पोखरा  हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस एजेंसी संचालक से हथियार बंद चोरो ने शनिवार कि दोपहर करीब 1 बजे 45 हजार रूपये की लूट की घटना को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एजेंसी के प्रोपराइटर मुनेन्द्र कुमार ने बताया कि कसेरा पोखरा गांव स्थित उनके गैस गोदाम पर प्रत्येक दिन के तरह गैस सिलिण्डर वितरण कर अपना हिसाब कर हिसाब का पूरा पैसा बैग में रखा था।

कि अचानक गोदाम पर एक युवक आया और मुझे तमंचा के बल पर रुपयों से भरा बैग छीनकर भागने लगा। तमंचे के डर से किसी ने शोर नहीं मचाया और बदमाश तमंचा लहराते निकल गये।

जब बाहर खड़े लोगो ने बताया कि सड़क पर उसका साथी मोटर साईकिल स्टॉट कर इंतजार कर रहा था कि जिस पर बैठ कर दोनों मौके से दिलदारनगर कि ओर भाग निकले। हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस संचालक द्वारा इस अपने ऊपर घटित घटना की लिखित शिकायत स्थानीय कोटवाली में की गयी हैं।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !