Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 27 मई को स्व० बालेश्वर लाल जी के पुण्य तिथि पर पत्रकार सम्मान समारोह का होगा आयोजन 

जमानिया/ गाज़ीपुर-  जमानियां तहसील मुख्यालय दैनिक दिनकर कार्यालय पर रविवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बरिष्ठ उपाध्यक्षजिला प्रवक्ता श्री विजय प्रकाश श्रीवास्तव एवं जिला महामंत्री रविन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संयुक्त रूप से बैठक आहूत की गयी।

बैठक में संगठन के विकास, सदस्यता एवं 27 मई को स्व० बालेश्वर लाल जी के पुण्य तिथि पर जिला सम्मेलन के बारे में विचार विमर्श किया गया।

इस बैठक में तहसील अध्यक्ष विनोद यादव, रतन श्रीवास्तव,बपवन श्रीवास्तव, अजय यादव, संदीप गुप्ता, वीरबहादुर मौर्य, सारांश श्रीवास्तव एवं बबलू गुप्ता अमित चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहे

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !