Sunday, June 28, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरगाज़ीपुर में माफियाओं के खिलाफ़ लगातार प्रसाशन की ओर से चल रही...

गाज़ीपुर में माफियाओं के खिलाफ़ लगातार प्रसाशन की ओर से चल रही कार्यवाही में करोड़ों के अवैध निर्माण ध्‍वस्‍त।

गाज़ीपुर में माफियाओं के खिलाफ़ लगातार प्रसाशन की ओर से चल रही कार्यवाही में करोड़ों के अवैध निर्माण ध्‍वस्‍त।

गाजीपुर- उत्तर प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ़ लगातार प्रसाशन की ओर से चल रही कार्यवाही में रविवार को फुल्‍लनपुर रेलवे क्रासिंग के समीप स्थित करोड़ों के अवैध निर्माण को ध्‍वस्‍त कर दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कार्यवाही के दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया था। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के फुल्‍लनपुर रेलवे क्रासिंग स्थित स्‍व. कमलेश सिंह प्रधान के मकान पर रविवार की सुबह प्रशासन का बुलडोजर चला। जिसमे प्रशासन ने करोड़ों के अवैध निर्माण को ध्‍वस्‍त कर दिया। इस संदर्भ में एसडीएम सदर ने बताया कि मकान के अवैध निर्माण को लेकर काफी लंबे समय से मुकदमा चल रहा था।

चार मई 2022 को अदालत के फैसले के बाद उन्‍हे मकान के निर्माण को गिराने का कई बार नोटिस दिया गया। आज उसी के क्रम में अवैध निर्माण को ध्‍वस्‍त किया गया है। सूत्रों के अनुसार स्‍व. कमलेश सिंह माफिया मुख्‍तार अंसारी गैंग के सूचीबद्ध सदस्‍य थे। योगी सरकार द्वारा माफियाओं को मिट्टी में मिलाने के फैसले के बाद इस तरह की कार्रवाई हुई है। ध्‍वस्‍तीकरण के कार्यवाही का आभास शनिवार की शाम को सभी को लग गया था।सूचना विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में भी ध्‍वस्‍तीकरण की प्रक्रिया का उल्‍लेख किया गया था। जिससे लोगों को पता चल गया था कि कमलेश सिंह के मकान पर भी बुलडोजर चलेगा। वही सुबह 6 बजे से ही करीब आधा दर्जन बुलडोलर मकान को ध्‍वस्‍त करने में लग गये। एसडीएम सदर और सीओ सिटी, शहर कोतवाल समेत सैकड़ों पुलिसकर्मी सुरक्षा व्‍यवस्‍था में लगे थे।

इस घटनाक्रम को देखने के लिए बड़ी तादात में आसपास की जनता मौजूद थी। सभी लोगों के जुबान पर सीएम योगी के चर्चे थे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !