Sunday, June 28, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरग्राम सभा देवैथा में आगामी त्यौहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक...

ग्राम सभा देवैथा में आगामी त्यौहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न।

ग्राम सभा देवैथा में आगामी त्यौहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न।

जमानिया / गाजीपुर- आगामी त्यौहारों को शांति पूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर जमानिया कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में रविवार को जमानिया क्षेत्र के देवैथा ग्राम सभा में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।

फ़ोटो- ग्राम सभा देवाईथा मे  आगामी 8 मार्च को होली व शबे बरात को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की बैठक की फ़ोटो।

जानकारी के अनुसार आगामी 8 मार्च को होली व शबे बरात एक ही दिन पड़ रहा है। जिसको इसको लेकर पुलिस और प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इस मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधानों, गणमान्य नागरिकों, बीडीसी सदस्यों को सम्बोधित करते हुए जमानिया कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह द्वारा सख्त निर्देश देते हुए कहा कि त्यौहारों को शांति पूर्वक सम्पन्न कराना शासन की प्राथमिकता है।

तथा सभी वर्गों के लोगों से सभी त्यौहार आपसी मेलजोल और भाई चारे के साथ मनाने की अपील की। बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि त्यौहार मनाने के लिए कोई भी नयी परम्परा नहीं बनाई जायेगी सभी लोग अपनी अपनी जिम्मेदारी का एहसास करते हुए पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें। शराब न पियें और न दूसरों को पीने दें। शराबियों और बच्चों को बाइक ने चलाने दें। सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !