मुहम्मदाबाद के यूसुफपुर बाजार स्थित डॉक्टर अंसारी इंटर कॉलेज पर चला बुल्डोजर।
गाजीपुर- स्थानीय क्षेत्र मुहम्मदाबाद के यूसुफपुर बाजार स्थित डॉक्टर अंसारी इंटर कॉलेज पर भी बुलडोजर चला बाबा का बुल्डोजर वहां पर बने अवैध निर्माण को भी जमींदोज कर दिया।

जानकारी के अनुसार सांसद अफजाल अंसारी डॉक्टर एम ए अंसारी इंटर कॉलेज यूसुफपुर मोहम्मदाबाद के प्रबंधक हैं। इसी विद्यालय के मुख्य भाग से सटे लगभग 4 विश्वा अवैध निर्माण पर योगी सरकार ने रविवार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इस संदर्भ में तहसीलदार मुहम्मदाबाद ने बताया कि एमए इंटर कालेज युसुफपुर के मैनेजमेंट के लोगों ने चार बिस्वा सरकारी जमीन जमीन पर अवैध कब्जा कर बाउंड्रीवाल करा लिया था। जिसका मुकदमा न्यायालय में चला रहा था।
जिसको लेकर न्यायालय ने तत्काल सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को हटाने का निर्देश दिया। नोटिस देने के बावजूद विद्यालय के मैनेजमेंट के लोगों ने अवैध निर्माण नही हटाया, इसलिए आज यह अवैध निर्माण गिराया गया है। इस मौके पर एडीएम, एसपी ग्रामीण, एसडीएम हर्षिता तिवारी, क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद शहीत काफी संख्या में पुलिस एवं पीएसी के जवान मौजूद रहे।

