Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबर42 लाख 60 हजार रुपये की लागत से होगा गंगा घाट...

42 लाख 60 हजार रुपये की लागत से होगा गंगा घाट का कायाकल्प

नगर पालिका परिषद द्वारा 42 लाख 60 हजार रुपये  की लागत से होगा जमदग्नि गंगा घाट का होगा कायाकल्प

फ़ोटो-बलुवा घाट पर भूमिपूजन करते नगर पालिका अध्यक्ष व सभासदगण

जमानिया- स्थानीय नगर क्षेत्र के बलुवा घाट पर मंगलवार की शाम को नपा अध्यक्ष व द्वारा नगर विकास और सुन्दरीकरण को लेकर सभासदों संग विधि विधान से वैदिक मंत्रोचारण के साथ भूमिपूजन किया गया।

जिस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष एहसान जफर रूमान  बताया कि नगर पालिका परिषद द्वारा नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए शासन को नगर के विकास कार्य के लिए प्रस्ताव दिया गया था,परन्तु पूरे देश मे कोरोना महामारी की वजह से सभी विकास कार्य ठप पड़े हुवे थे। आज उत्तर प्रदेश शासन से 42 लाख 60 हजार रुपये की प्रथम क़िस्त स्वीकृत कराने में कामयाबी हासिल की गयी है।और आज इसी विकास कार्य के लिए भूमिपूजन किया गया है।

 शासन से 42 लाख 60 हजार रुपये की प्रथम क़िस्त स्वीकृत धनराशि से गंगा घाट पर लकड़ी घर, शवदाह स्थल, टिन सेड, पूजा स्थल, रैम्प,एवं हाई मास्क लाइट,आदि सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा जिसका जनता को सीधे लाभ प्राप्त होगा।

इस दौरान नारायण दास प्रतिनिधि सभसाद एवं सदस्य जिला योजना समिति गाजीपुर ने बताया की इसी प्रकार सभासदों संग मिलकर विभिन्न वार्डो में विकास कार्य कराया जायेगा और अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट किया।

उक्त अवसर पर सभसाद प्रमोद यादव, अभय शंकर सोनी, उद्धव पांडेय, सलीम अहमद, शिवबचन यादव,उमराव यादव, सुरेश वर्मा, देवबर्त वर्मा,साहनी चौधरी मंडल उपाध्यक्ष भाजपा आशीष वर्मा, प्यारे लाल, राजेश चौधरी आदि।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !