Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबर50 किलो गौ मांस के साथ तीन अभ्युक्त गिरफ्तार

50 किलो गौ मांस के साथ तीन अभ्युक्त गिरफ्तार

जमानियां/गाजीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र स्थित क भैदपुर नहर के पास से बुधवार को 3 बजे के करीब स्थानीय पुलिस ने तीन अभियुक्तों को टेंपो से गोमांस ले जाते समय गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस  मुखबिर से सूचना मिली कि एक टेंपो से कुछ लोग गोमांस ले कर जा रहे है। जिस पर कोतवाली प्रभारी रामनेवास‚ उपनिरीक्षक कौशलेश कुमार शर्मा एवं पुलिस बल के साथ भैदपुर गांव के पास पहुँच कर जाँच पड़ताल में लग गये।

फ़ोटो-गौ मांस के साथ गिरफ्तार अभ्युक्तजिस दौरान वाहन चेकिंग करने लगे वाहन चेकिंग के दौरान टेंपो आता दिखाई दिया। पुलिस ने टेंपो को रोकवाया और तलाशी ली। जिसमें करीब 50 किलो गोमांस के साथ तीन लोगो को गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया। जहाँ उनसे पूछताछ करने पर अपना नाम दिलशाद निवासी चौधरी मोहल्ला‚ इमरान खान निवासी रकसहा‚ इम्तियाज कुरैशी निवासी बुद्धिपुर मोहल्ला गौमांस लेकर जा रहे थे।

इस संबंध में थाना प्रभारी रामनेवास ने बताया कि तीन अभ्युक्त और एक टेंपो सहित 50 किलो गौ मांश पाया गया है, नियम संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज कर टेंपो को सीज कर दिया गया है। उक्त मौके पर थानांप्रभारी रामनेवास‚उपनिरीक्षक कौशलेश शर्मा‚ कास्टेबल शशि कुमार‚ रंजीत कुमार‚ रत्नेश कुमार‚ रवि कुमार आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !