गाज़ीपुर में मुखबिर खास से सूचना पर स्वाट टीम व शादियाबाद पुलिस की टीम द्वारा अन्तराष्ट्रीय कीमत 01 करोड़ 20 लाख रू0 नाजायज हिरोइन, संग दो अभ्युक्त गिरफ्तार।
गाज़ीपुर- मुखबिर खास से सूचना पर स्वाट टीम व शादियाबाद पुलिस की टीम द्वारा 1200 ग्राम अन्तराष्ट्रीय कीमत 01 करोड़ 20 लाख रू0 नाजायज हिरोइन, 70,000 रुपया नकद, 01 स्कार्पियों ,01 टाटा जेस्टा गाड़ी संग दो अभ्युक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी भुड़कुडा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक घनानन्द त्रिपाठी मय हमराही कर्म0गण के स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 रामाश्रय राय मय टीम के तथा सर्विलांस प्रभारी उ0नि0 सुनील तिवारी मय टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे।
मुखबिर खास से सूचना मिली की कुछ हेरोईन तस्कर, हेरोईन सप्लायर से हेरोईन लेने के लिये बेसो नदी पुल युसुफपुर पर पहुँचने वाले है। यदि जल्दी किया जाये तो मय माल के साथ पकडे जा सकते है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके हमराही को अवगत कराते हुए मुखबिर को साथ लेकर हम पुलिस वाले बेसो नदी पुल युसुफपुर के दोनो तरफ बन्दी की गयी।
कुछ समय बाद बेसो नदी पुल पर अम्बेडकर मोड की तरफ से तथा चौरा की तरफ से एक एक चार पहिया वाहन आये और पुल पर खड़ा कर आपस मे कुछ लेन देन करते हुए वार्ता करने लगे जिसे देखकर मुखबिर ने बताया कि यह दोनो वाहन उन्ही हेरोईन तस्करो की है। उसी दौरान हम पुलिस वाले दोनो तरफ से एक बारगी दबिश देकर घेर कर बात कर रहे दोनो व्यक्तियो के पास जैसे ही पहुँचे कि दोनो व्यक्ति चौरा की ओर भागने लगे कि वही घेर कर पुल से करीब कुछ दूरी पर ग्राम चौरा की ओर जाते जाते पकड लिये।
पकडे गये दोनो व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम रामजी सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी ग्राम ब्रम्हपुर पश्चिम टोला थाना ब्रम्हपुर जिला बक्सर बिहार बताया तथा उसके कब्जे से एक स्कोर्पियो सफेद BR03 PV 0107 जिसमें 500 ग्राम हिरोइन व 50,000 रूपया नगद तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम सुभाष यादव पुत्र स्व0 शेषनाथ यादव निवासी ग्राम देवकली थाना रामपुर माझा गाजीपुर के कब्जे से एक चार पहिया टाटा जेस्ट सफेद UP65 FT 5387 में 700 ग्राम हिरोइन व 100-100 रुपये की दो गड्डी कुल 20000 रुपया बरामद हुआ।
पकडे गये उपरोक्त दोनो व्यक्तियो का यह कार्य अन्तर्गत धारा 8/21 NDPS ACT का दण्डनीय अपराध के तहत अभियुक्त सुभाष यादव यह कृत्य अपनी गाड़ी पर पूर्वांचल न्यूज का पोस्टर लगा मीडिया की गाड़ी बताकर उसमें हेरोइन की तस्करी का कार्य काफी समय पूर्व से करता है । तथा उस पर पहले से ही थाना करण्डा में गैंगस्टर का अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त रामजी भी पूर्व में थाना जमानियां से मादक पदार्थ तस्करी में जेल जा चुका है।
गिरफ्तार करने वाली टीम प्रभारी निरिक्षक घनानन्द त्रिपाठी , उ0नि0 रामाश्रय राय, उ0नि0 श्री सुनील कुमार तिवारी प्रभारी सर्विलांस मय टीम द्वारा सम्मिलित रही।

