लोकप्रिय भोजपुरी गायक,भाजपा सांसद मनोज तिवारी के 52 वें जन्मदिन के अवसर पर समर्थकों ने दी दीर्घायु जीवन की शुभकामना।
गाजीपुर– लोकप्रिय भोजपुरी गायक,भाजपा सांसद मनोज तिवारी के 52 वें जन्मदिन अवसर पर गाजीपुर के युवा व्यवसायी धर्मराज जायसवाल धन्नू के नेतृत्व मे लंका मैदान द्वार पर केक काटकर, हर्षोल्लास से जन्मदिन मनाया गया।
तथा इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को केक खिलाकर मुँह मिठा करा कर बधाई देते हुए मनोज तिवारी के स्वस्थ दीर्घायु जीवन की शुभकामना व्यक्त की।
इस अवसर पर विनोद अग्रवाल, सुनिल सिंह, भाजयुमो पुर्व प्रदेश मंत्री योगेश सिंह,गिरधारी जायसवाल, सुनिल गुप्ता,सूर्यप्रकाश यादव,रुपेश सिंह, संजय गुप्ता, भानू केशरी, डा धर्मेन्द्र सिंह,अनिल जायसवाल, दीपक जायसवाल, सुरेन्द्र यादव,शशिकान्त शर्मा, किशन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

