नन्दगंज के ग्राम सभा के बहदुरा में डा०भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले को गिरफ्तार करने की माँग।
नन्दगंज / गाज़ीपुर- स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बहदुरा में सोमवार की रात कुछ अराजकतत्वों ने डा०भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का एक हाथ क्षतिग्रस्त कर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह अराजकतत्वों ने डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का एक हाथ क्षतिग्रस्त कर माहौल खराब करने का प्रयास किया घटना की सूचना होते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और दोषियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी करने तथा अन्य माँगों को लेकर धरना पर बैठ गये।
वही डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का एक हाथ क्षतिग्रस्त करने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए मौके पर पहुंचे। धरने पर बैठे लोगो से प्रतिमा की मरम्मत कराने की बातचीत किया। लेकिन धरने पर बैठे लोगों ने बात नहीं मानी। उन लोगों ने नई प्रतिमा लगाने की मांग पर अड़े रहे।
इसके बाद मौके पर पहुंचे सैदपुर एसडीएम डा. पुष्पेंद्र पटेल और भुड़कुड़ा सीओ रविंद्र कुमार वर्मा ने ग्रामीणों से बातचीत कर नई प्रतिमा मंगवाकर स्थापित करने और चबूतरे पर स्टील रेलिंग एवं कुछ अन्य मांगों को पूर्ण कराने का आश्वासन देने के बाद दोपहर 2 बजे धरना समाप्त हुआ। मौके पर किसी अनहोनी को लेकर भारी संख्या में फोर्स मौजूद थी।
इस बाबत थानाध्यक्ष महेन्द्र सिंह ने बताया कि भीमराव अम्बेडकर की नई प्रतिमा लगाने के लिये मँगाई जा रही है और दोषियों को चिन्हित किया जा रहा है। बहुत जल्द सफलता मिलेगी। गांव में शान्ति है।

