Monday, June 22, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजननायक कर्पूरी ठाकुर जी का जन्मदिन वक्ताओं ने श्री सिंह के व्यक्तित्व...

जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का जन्मदिन वक्ताओं ने श्री सिंह के व्यक्तित्व को किया प्रकाशित।

जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का जन्मदिन वक्ताओं ने श्री सिंह के व्यक्तित्व को किया प्रकाशित।

सुहवल / गाज़ीपुर- स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा सोनवल के बुद्ध मंदिर परिसर में मंगलवार को सम्यक युवा मंच ग़ाज़ीपुर द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रुद्रेश कुमार निगम एव विशिष्ठ अतिथि नागेन्द्र यादव द्वारा किया गया।रुद्रेश निगम द्वारा ठाकुर जी ने दबे कुचले ,गरीब वर्ग के उत्थान के लिए सम्पूर्ण जीवन को ही न्यवछावर कर दिए । इनका सम्पूर्ण जीवन संघर्ष मय रहा । जिसमें इन्होंने शिक्षा-विद्यालय एवं आरक्षण पर विशेष ध्यान दिए । वहीं रुद्रेश निगम ने बताया कि श्री कर्पूरी जी का जन्म 24 जनवरी 1924 ई को बिहार के समस्तीपुर के पितौझिया ( कर्पूरी समस्तीपुर) अंग्रेजी शाशन काल में हुआ एवं इनकी मृत्यु 17 फरवरी 1988 को हुआ ।

इस दौरान विशिष्ठ अतिथि नागेन्द्र यादव ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालने हुए कहाँ कि जननायक श्री ठाकुर जी ने असहायों के उत्थान हेतु अपना सम्पूर्ण जीवन जनसेवा में व्यतीत किया । स्वतंत्रता सेनानी शिक्षक, कुशल राजनीतिज्ञ रहे एवं ठाकुर जी बिहार के दूसरे उपमुख्यमंत्री के तौर पर काम किये एवं दो बार मुख्यमंत्री भी रहे। अध्यक्षता-श्री राम सिंह कुशवाहा एवं संचालन-जिलाध्यक्ष अच्छेलाल सिंह कुशवाहा जी ने किया ।

जिस दौरान सोनवल ग्राम प्रधान आशुतोष मौर्य, देवानंद सिंह कुशवाहा, सागर कुशवाहा, शम्भूनाथ, विपिन मौर्य, रामा जी,डॉ शेषनाथ कुशवाहा, प्रमोद जी, तेजबहादुर कुशवाहा, तेजु गुप्ता, जामवंत, जवाहर जी, रूपेश, मान सिंह आदि बहुतायत ग्रामवशी उपस्थित रहे ।

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !