गुरु काशी विश्वविद्यालय भटिंडा (पंजाब) में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी प्रतिभागीयों द्वारा स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर गाजीपुुर जिले बढ़ाया मान।
जमानियाँ ⁄ गाजीपुर– अखिल भारतीय इण्टर विश्वविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता जो कि गुरु काशी विश्वविद्यालय भटिंडा (पंजाब) में 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक आयोजित 30 मीटर की तीरंदाजी प्रतियोगिता में द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी, हेतिमपुर जमानिया गाजीपुर के खिलाड़ियों द्वारा स्वर्ण और कांस्य पदक पर निशाना लगाकर जिले का मान बढ़ाया है।
जानकारी के अनुसार‚ भटिंडा (पंजाब) में 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक आयोजित 30 मीटर की तीरंदाजी प्रतियोगिता अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता जो कि गुरु काशी विश्वविद्यालय आयोजित किया गया था जसमेें द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी, हेतिमपुर जमानिया गाजीपुर के खिलाड़ियों ने पदक जीते , पूर्वांचल विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए रोहित सिंह ने 30 मीटर की स्पर्धा में स्वर्ण और कांस्य पदक जीता तथा पूर्वांचल विश्वविद्यालय तीरंदाजी टीम ने टीम इवेंट में कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया।
साथ ही वही आशीष तिवारी ने लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीते आशीष तिवारी वर्तमान में भारतीय खेल प्राधिकरण कोलकाता में अभ्यासरत हैं टीम इवेंट पूर्वांचल विश्वविद्यालय में रोहित सिंह ,मोहम्मद इमरान खान, ताबिश‚ सत्यम प्रतिभागी थे। उक्त सफलता पर द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी के मुख्य कोच सतीश दुबे (अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज वा कोच) ने बधाई व शुभकामनाएं दी वहीं जिला तीरंदाजी सचिव नंदू दुबे ने भी प्रशंसा की और अन्य खिलाड़ियों को भी तीरंदाजी खेल से जुड़ने की अपील की।

