Saturday, June 20, 2026
Homeघटना-दुर्घटनागहमर- 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या।

गहमर- 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या।

गहमर- 55 वर्षीय व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या।

गहमर – स्थानीय पूर्व मध्य रेलवे दानापुर डीडीयू रेलखंड के भदौरा रेलवे स्टेशन के समीप एक अधेड़ ने मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली ।  देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी।

फ़ोटो- भदौरा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर पड़े शव को देखने के लिए लगी भीड़।

घटना की सूचना के बाद गहमर पुलिस चौकी सेवराई की पुलिस व जीआरपी दिलदारनगर मौके पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भदौरा रेलवे स्टेशन के समीप डाउन लाइन पर मंगलवार की सुबह जा रही मालगाड़ी के सामने एक अज्ञात अधेड़ दौड़ते हुए जाकर ट्रेन के आगे कूद गया । जिससे मौके पर ही मौत हो गयी ।

वही पुलिस चौकी सेवराई पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त के लिए लोगों पूछताछ किया गया तब कुछ घण्टो बाद मृतक की शिनाख्त नवली गांव निवासी अनील पांडेय उर्फ राजू पांडेय (55) के रूप में किया गया । ग्रामीणों की माने तो मृतक का मानसिक स्थिति ठीक नहीं था । और सुबह घर से बिना किसी से बताये ही निकले थे । स्टेशन मास्टर भदौरा के सूचना पर पहुंची दिलदारनगर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !