गाजीपुर– सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस डे पर नन्हें सांता क्लॉस और मदर मैरी एवं नवजात जीसस क्राइस्ट रूप में की उत्कृष्ट प्रस्तुति।
गाजीपुर– स्थानीय क्षेंत्र के सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल बोरशिया, फदनपुर, में शनिवार को क्रिसमस डे पर बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मुख्य अतिथि गण निर्णायक मंडल सदस्य एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री चंद्रसेन तिवारी जीके हाथों मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया तत्पश्चात फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में आयोजित कार्यक्रम की प्रस्तुत किया गया।
जिस दौरान कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों ने सांता क्लॉस‚ रानी लक्ष्मीबाई‚ भगत सिंह‚ पं० जवाहरलाल नेहरु‚ डाक्टऱ और सेना के जवानों के रूप में बच्चों ने अपनी–अपनी प्रतिभाओं को प्रस्तुत किया गया। क्रिसमस डे को जीवंत रूप देने के लिए विद्यालय की सीसीए कमेटी ने फैंसी ड्रेस इंटर हाउस प्रतियोगिता प्रतियोगिता का आयोजन किया था जिसमें क्लास नर्सरी से 9 तक के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। II सब जूनियर वर्ग कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों ने तथा जूनियर कैटेगरी में कक्षा 4 से 6 तक के बच्चे एवं सीनियर कैटेगरी में कक्षा 7 से कक्षा 9 तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया I बच्चों का उत्साह एवं उनके जीवन में उनके रोल मॉडल के रूप में उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति निर्णायक मंडल को भी निर्णय देने में असहज बना दिया।
कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक के कुल 8 बच्चों ने सांता क्लॉज की पोशाक में हर एक विद्यार्थियों से, अतिथि गण से, हाथ मिलाते हुए उनको टॉफी देना तथा बच्चों द्वारा मदर मैरी एवं नवजात जीसस क्राइस्ट के लिए बनाए गए झोपड़ी का सजीव चित्रण इस आयोजन का मुख्य आकर्षण बना रहा। कार्यक्रम में वरिष्ठ मुख्य अतिथि के रूप में डॉ सुमन सिंह ने बच्चों की प्रस्तुति को खूब सराहा तथा उनको गदगद मन से आशीर्वाद दिया साथ ही उन्होंने पूरे विद्यालय टीम को बच्चों के साथ ऐसे ही मेहनत लगन से उनको दिन प्रतिदिन बेहतर बनाने की सलाह भी दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के डायरेक्टर परम श्रद्धेय डॉ सुमन सिंह जी एवं सत्यदेव इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर परम आदरणीय डॉ प्रीति सिंह जी थींं। फैंसी ड्रेस कंपटीशन के निर्णायक मंडल में सत्यदेव कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रधानाचार्य डॉक्टर तेज प्रताप सिंह जी एवं सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के उप प्रधानाचार्य श्री आवेश कुमार सिंह उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री चंद्रसेन तिवारी जी ने सभी मुख्य अतिथि गण, निर्णायक मंडल का आभार व्यक्त करते हुए हृदय से धन्यवाद दिए एवं सीसीए कमेटी, हाउस मास्टर एवं मिस्ट्रेसेस, डिसिप्लिन कमेटी के सदस्य, शिक्षक गण सभी प्रतिभागी गण, अन्य विद्यार्थी गण तथा सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हृदय से धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दिए I कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन प्रकाश सिंह , कंदर्प तिवारी एवं जागृति तिवारी द्वारा किया गयाI विद्यार्थियों ने

