Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया में विभागी कर्मचारियों और बिचौलियों की मिलीभगत से...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया में विभागी कर्मचारियों और बिचौलियों की मिलीभगत से कोविड-19 टीकाकरण टोकन व्यवस्था में हो रहा 10 औऱ 20 का खेल

ज़मानिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 टीकाकरण में विभागी कर्मचारियों की मिलीभगत से टोकन व्यवस्था के नाम पर हो रहा है 10 औऱ 20 का खेल।

जमानिया / गाजीपुर- उत्तर प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान जिस प्रकार से चल रहा है स्वास्थ्य केन्द्रो में टीकाकरण व्यवस्था को  देखर यह प्रतीत हो रहा है कि स्वास्थ्य केन्द्र अंधेरे नगरी हो गयी है वहाँ व्यवस्था को देखने के बाद यह प्रतीत हो रहा था इस व्यवस्था के चलते लोगो का पूर्णरूप से टीकाकरण नहीं हो पाएगा।

फ़ोटो- लोगों का रजिस्ट्रेशन करते स्वास्थ्य कर्मी और लगी भीड़
जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरुइन कोविड-19 टीकाकरण कोइडशील्ड की पहली डोज लगवाने के लिए प्रातः 9 बजे स्वास्थ्य केन्द्रो पर स्थानीय लोगो के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण लोग काफी संख्या मे पहुँच जा रहे है।

लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया की टीकाकरण व्यवस्था रामभरोसे होने कारण प्रातः 9 बजे से आये लोगों को 1 बजे 4 घंटे काफी समय इंतज़ार के बाद कोविड -19 टीकाकरण (कोइडशील्ड) की पहली डोज लगवाने के लिए टोकन लेना पड़ रहा है लेकिन टोकन पाने के लिए उन्हें नाकों चने चबाना पड़ रहा है।

फ़ोटो- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया टोकन लेने के लिए लगी लोग की भीड़
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया में टोकन व्यवस्था में विभागी कर्मचारियों की मिलीभगत से टोकन के नाम पर कर रहे है धनउगाही -: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया में टीकाकरण कारने आये लोगो को 9 बजे से साम के 5 तक काफी समय इंतज़ार के बाद कोविड -19 टीकाकरण (कोइडशील्ड) की पहली डोज नही लग पाने के कारण उनके हाथ निराशा ही लग रही है ।

लेकिन वहाँ भी एक औऱ व्यवस्था है जुगाड़ व्यवस्था सहज शब्दो मे कहाँ जाय तो रिश्वत वहाँ साहब के गुर्गों द्वारा लोगो से टीकाकरण  (कोइडशील्ड) की पहली डोज जल्दी लगवाने को लेकर प्रति टोकन 10 से 20 रुपया वसूल कर समस्या का समाधान कर देतें है।

वही उमरगंज के शम्भू , राधिका, मंजू , उमेश नईबस्ती के जवाहिर , जोखू, बेटाबर के सत्येंद्र सिंह ने बताया कि यहाँ टोकन लेने के बाद भी कोई चिकित्सक नही है केवल रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है हम लोग सुबह के 8 बजे से टोकन लेकर यहाँ बैठे है।

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !