करहिया के विकास कनौजिया ने आतंकवादियों से मुठभेड़ में मोर्चा संभालते हुए, तीन आतंकवादियों मार गिराने पर सेना मेडल से किया गया संम्मानित।
सेवराई- भदौरा ब्लाक के ग्राम सभा करहिया के विकास कनौजिया ने तीन आतंकवादियों को मार कर अपने जिले और गांव का नाम रोशन कर अपनी अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए। मां कामाख्या देवी की धरती का नाम रोशन किया।
यह भी एक अपने आप में इतिहास है कि कोई भी सेना का जवान अपने कूल देवी मां कामाख्या जी के स्मरण करने के बाद सहीद नहीं हुआ है। आज तक का इतिहास है। यह घटना 2021 की है। विकास ने अपने अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए, आतंकवादियों से मुठभेड़ में मोर्चा संभालते हुए, तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। जब जम्मू-कश्मीर के उस सीमा पर तैनात करहिया के विकास के द्वारा भारत मां की रक्षा करने का काम किया जा रहा था। आज उस विकास को सेना मेडल से सम्मानित होने के बाद अपने गांव करहिया में घर आने के बाद अपने कूल देवी मां कामाख्या देवी की पूजा अर्चना की उस समय गांव और क्षेत्र के लोगों ने भारत माता की जय कारा लगाते हुए लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
इसके बाद इनका काफिला करहिया के लिए रवाना हो गया। बीच-बीच में कई जगह इनका स्वागत किया गया। उस समय सेवराई संवाददाता मृत्युंजय सिंह करहिया तहसील प्रभारी सेवराई एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसियेशन के तहसील प्रभारी सेवराई को भी आमंत्रित किया गया था। उस महान वीर जवान को सलाम एवं आशीर्वाद देने के लिए भदौरा ब्लाक के प्रधान संघ के अध्यक्ष अजय सिंह, अशोक सिंह, दीपक सिंह, जिला पंचायत सदस्य विमला गुप्ता,धुरूव कुमार सिंह मास्टर, गुप्तेश्वर दुबे, दिनेश सिंह दादा जी, सुबेदार सरजू यादव, सुबेदार रामजी सिंह लक्ष्मण कनौजिया, विजय राम मास्टर, करहिया सहित इत्यादि लोगों ने विकास के वीर और पराक्रमी योद्धा को तहेदिल दिल से आभार प्रकट करते हुए आशीर्वाद दिया और फूल माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। उस समय उनका पूरा परिवार मौके पर मौजूद रहे, इनका पूरा परिवार सेना में है। और देश सेवा में समर्पित है।

