Monday, June 1, 2026
Homeघटना-दुर्घटनागाजीपुर बुजुर्गा मार्ग के रूहीपुर चट्टी पर ट्रक के चपेट में आ...

गाजीपुर बुजुर्गा मार्ग के रूहीपुर चट्टी पर ट्रक के चपेट में आ जाने के कारण 35 वर्षीय युवक की मौके पर मौत।

गाजीपुर बुजुर्गा मार्ग के रूहीपुर चट्टी पर ट्रक के चपेट में आ जाने के कारण 35 वर्षीय युवक की मौके पर मौत। 

गाजीपुर – स्थानीय थाना क्षेंत्र अर्न्तगत वृहस्पतिवार सायंकाल लगभग 8-00 बजे गाजीपुर बुजुर्गा मार्ग के रूहीपुर चट्टी पर ट्रक के चपेट में आ जाने के कारण 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गयीं।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली क्षेत्र के सकरताली निवासी जितेंद्र कुमार यादव पुत्र स्व गिरजा शंकर यादव उम्र लगभग 35 वर्ष  वृहस्पतिवार सायंकाल लगभग 8-00 बजे गाजीपुर बुजुर्गा मार्ग पर रूहीपुर चट्टी पर ट्रक की चपेट मे आ जाने  के कारण घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुॅ्ंची पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेंज दिया गया।

मृतक के परिजन ने बताया कि मृतक चार भाइयों मे सबसे छोटा था जो गांव पर रहकर ही खेती बारी का काम करता था। जिसकी पत्नी सीमा यादव एवं एक चार वर्ष की पुत्री तथा नौ माह का एक पुत्र है। जितेन्द्र खलिसापुर से निमंत्रण कर वापस आ रहा था। घटना की जानकारी होते ही परिजनों सहित ग्रामीणों मे शोक की लहर फैल गयी

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !