भदौरा ब्लाक में शेरपुर गदाईपुर में मानक के विपरीत हो रहे नाले का निर्माण विकास के नाम पर सरकारी धान का हो रहा हैं बन्दरबाट ।
सेवराई ⁄ गाजीपुर– स्थानीय क्षेंत्र स्थित भदौरा ब्लाक में शेरपुर गदाईपुर में मानक के विपरीत हो रहा हैं नाले का निर्माण इसे घोर लापरवाही कहा जाए या कमीशन खोरी यह सोचने वाला विषय है। जहाँ वर्तमान सरकार एक विकास कार्य के लिए अनेक प्रकार के योंजनाओं के द्वारा ग्राम सभाओं के विकास के लिए प्रयास कर रही हैं। लेकिन वहीं क्षेंत्र में विकास के नाम पर केवल लूट–पाट और सरकारी धान का बन्दरबाट किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र पंचायत के द्वारा इस नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। मां कामाख्या मंदिर के ठीक पश्चिम तरफ निर्माण कार्य कराया जा रहा है यह निर्माण कार्य समाज हित में है। या आलाअधिकारीयो के हित में है। यह समझ से परे विषय है। क्या भदौरा ब्लाक के किसी अधिकारी के संज्ञान में नहीं है। अगर सज्ञान में है। तो इसे कमीशन खोरी नहीं कहा जाएगा तो और क्या कहा जाएगा।
भदौरा ब्लाक में शेरपुर गदाईपुर में मानक के विपरीत हो रहा हैं नाले का निर्माण इसे घोर लापरवाही का कौन जिम्मेदार हैं। कहने को जो बाबा योगीराज हैं लेकिन काम ऊपर जो दिख रहा है उसी से अंदाजा लगाया जा सकता है,कि शासन और प्रशासन का इस विषय पर कितना ध्यान आकर्षित होता है।

