बैरनपुर के समीप दैत्रावीर बाबा के मन्दिर बाईकसवार दो व्यक्तियों की दुर्घटना के दौरान हुई मौत।
मतसा ⁄ गाजीपुर– स्थानीय कोतवाली क्षेंत्र अर्न्तगत बैरनपुर के समीप दैत्रावीर बाबा के समीप बीते रविवार की देर रात्रि को हुए सडक हादसे में दो बाइक सवारों सडक हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड इकठ्ठा हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतकों की पहचान में जुट ग ई,बाईक सवारों के पास मिले कागजात के आधार दोनों की पहचान गुंजन गोड 30 व मनीष पटेल 26 वर्ष निवासी पाह सैयदराजा ( देवरियां) के रूप में हुई। इसके तुरंत बाद पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को इसकी सूचना दी,घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में जहाँ कोहराम मच गया।
वहीं गाँव में पूरी तरह से सियापा छा गया,घटना के बाद से ही परिजन रोने विलखने लगे। मृतक गुंजन गोड पिता अशोक कुमार ने बताया कि उसके दो पुत्र है,जिसमें से मृतक बडा था बताया कि उसका पुत्र बगल के ही अपने दोस्त मनीष पटेल पुत्र बदुरी पटेल के साथ बाईक से आवश्यक कार्य हेतु ढढनी बाजार गये थे,लौटते समय दैत्राबीर बाबा के समीप एक पीकप के धक्के से दोनों घायल हो गये।
जिन्हें अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। वहीं दूसरे मृतक मनीष पटेल के पिता बदुरी पटेल ने बताया कि उसके दो पुत्र थे ,जिसमें मनीष छोटा था,वह मेरे साथ ही राजमिस्री का काम करता था।उसकी शादी पांच वर्ष पहले सुहवल गाँव की चंदनी के साथ हुआ था।बताया कि मनीष को एक लकडी अनन्या व एक पुत्र आर्यन जो अभी छोटे है। बदुरी पटेल ने बताया कि उन्होंने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों मृतकों के परिवार की माली हालत ठीक नहीं है,उसके परिजन किसी तरह मजदूरी कर जीवन यापन करते है।
इस संम्बध में देवरियां चौकी इंचार्ज प्रदीप सिंह ने बताया कि हादसे में मृत दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंजा गया है,बताया कि मृतक मनीष के पिता बदुरी के तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

