भाजपा नेता के घर में घुसकर मार–पीट करने को लेकर सुहवल थाने में दर्ज छिनौती, छेड़खानी, बलवा, आदि सहित विभिन्न धाराओं के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपित गिरफ्तार।
सुहवल – सुहवल के निवासी गांव अधियारां में बीते 6 नवंबर की देर रात्रि को पूर्व प्रधान प्रधान मदन यादव व उनके समर्थकों ने भाजपा सुहवल मंडल के शक्ति केन्द्र के संयोजक के घर घुसकर चुनावी रंजीश को लेकर लाठी डंडा ,लोहे का राड ,ईंट पत्थर आदि लेकर हमला करने को लेकर थाने में दर्ज छिनौती, छेड़खानी, बलवा, आदि सहित विभिन्न धाराओं के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपित मदन यादव निवासी गांव अधियरा थाना सुहवल को शुक्रवार की देर रात को गिरफ्तार कर लिया।
जिस मामने को लेकर पुलिस के सहयोग से प्रभारी स्वाट राम आश्रय राय थाना सुहवल के संयुक्त टीम ने देवल पुलिस चौकी के पास से प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी, मगर उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। वह लगातार फरार चल रहा था। इसी बीच स्वाट टीम को सूचना मिली कि गहमर थाना के देवल कर्मनाशा पुल के रास्ते आरोपित बिहार भागने के फिराक में है। प्रभारी स्वाट के सूचना पर देवल पुलिस चौकी के पास घेराबंदी कर दिया गया। तब तक प्रभारी निरीक्षक सुहवल तारावती यादव, उपनिरीक्षक रामबाबू सिंह, कां जितेन्द्र कुमार, स्वाट टीम प्रभारी रामाश्रय राय हमराह संग मौके पर पहुंचकर ग्रे और उसे पकड़ लिया गया।
थाना सुहवल के निवासी गांव अधियारां में बीते 6 नवंबर की देर रात्रि को पूर्व प्रधान प्रधान मदन यादव व उनके समर्थकों ने भाजपा सुहवल मंडल के शक्ति केन्द्र के संयोजक के घर घुसकर चुनावी रंजीश को लेकर लाठी डंडा, लोहे का राड, ईंट पत्थर आदि से हमला कर दिया था। जिसमें भाजपा शक्ति केन्द्र के संयोजक,जयप्रकाश कुशवाहा सहित उनकी पत्नी भाजपा मंडल मंत्री सरिता कुशवाहा, भाई ओमप्रकाश सिंह, बहन सुमन, मां भगवती देवी और पिता राजेन्द्र गम्भीर रुप से घायल हो गये।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जिसमें ओमप्रकाश सिंह कुशवाहा की गम्भीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घायल जयप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान मदन यादव सहित एक दर्जन से अधिक नामजद व आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, छिनैती, छेडखानी, बलवा आदि संगीन धाराओं में मुकदमा दर्जकर कर तलाश में जुट थी।

