Monday, June 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरमलसा पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कार्यक्रम को लेकर निकली...

मलसा पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कार्यक्रम को लेकर निकली गयी कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा।

मलसा पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कार्यक्रम को लेकर निकली गयी कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा।

मलसा- रामजानकी मठ गरुआ मकसूदपुर पर शांति कुंज हरिद्वार के तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण तथा विभिन्न संस्कार कार्यक्रमों का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के निकली गयी।कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा गायत्री रथ, घुड़सवार तथा गाजे बाजे के साथ गायत्री माता के जयघोष के सैकड़ों बच्चों, बच्चियों और ग्रामीण जनों की सहभागिता से मकसूदपुर, डुहिया, गरुआ, पिपरा चट्टी- होते हुए पुनः श्री राम जानकी परिसर मठिया पर संपूर्ण हुई।

यज्ञ आगामी चार दिन सुबह में यज्ञ का कार्यक्रम, विभिन्न संस्कार कार्यक्रमों का आयोजन एवं सायं 3 बजे से प्रज्ञा पुराण कथा का अमृतपान कराया जाएगा। उधर सुहवल में धनुष यज्ञ मेले के अवसर पर संत श्री मान दास बाबा के स्थान पे चलने वाले श्री बाल्मीकि रामायण महायज्ञ के निमित्त कलश यात्रा निकाली गई।

19 नवंबर से नौ दिवसीय संगीत मय श्री राम कथा का आयोजन किया गया है जिसमें जय गोपाल महाराज अखिलेश महाराज के मुखारविंद से कथा अमृत पान कराया जाएगा 28 नवंबर को अंतर प्रांतीय चेतक प्रतियोगिता एवं भरत मिलाप का आयोजन किया गया है।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोनू यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डुहियां विनीत राय, पूर्व प्रधान संजय राय मंटू, भीम राय ‘बचाई’, कमलेश्वर राय, बृजेश पाल, धर्मेंद्र पाल, उपेन्द्र, भगेलू राय, दिनेश राय, राजकमल, कमलेश राय, संतोष, रविन्द्र नाथ आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !