Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरस्वनिधि से ग्राम प्रधान ने करवाया ग्राम सभा साफ-सफाई और नालियों में...

स्वनिधि से ग्राम प्रधान ने करवाया ग्राम सभा साफ-सफाई और नालियों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव

निर्वाचित ग्राम प्रधान ने स्वनिधि से करवाया ग्राम सभा रामपुर उर्फ सलेमपुर साफ-सफाई और नालियों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव

जमानिया/ गाजीपुर- कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते जमानिया विधान सभा के रामपुर उर्फ सलेमपुर से नव निर्वाचित ग्राम प्रधान सुजाता यादव पत्नी प्रमोद यादव के द्वारा गाँव समाज के हित के लिए मंगलवार को गाँव मे साफ-सफाई और नालियों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया ।

साथ ही पूछेजाने पर रामपुर उर्फ सलेमपुर के प्रधान प्रतिनिधि विनोद यादव कहाँ कि आज कोरोना काल मे सम्पूर्ण जगत में इस महामारी से लोग मर रहे है और हमे अपने मानव धर्म को नही भूलना चाहिए, आज लोग अपने ही आप से भाग रहे है हर जगह कोहराम मचा हुआ है , हम मानव है और हमे अपनी मानवता को नही भूलना चाहिए 

साथ ही हमारे लोगो ने जिस अरमान से मुझे प्रधान बनाया है मुझे उस पर खरा उतरना है और ग्राम सभा के साथ साथ समाज को विकास की ओर अग्रेषित करना मेरा कर्तब्य है।

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !