सीबीआई दफ्तर के बाहर अभद्र व्यवहार करने को लेकर वर्तमान सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर प्रशासनिक अधिकारी को सौपा ज्ञापन।
गाज़ीपुर- आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने सरजू पाण्डेय पार्क गाजीपुर मे उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी श्री संजय सिंह जी को सीबीआई दफ्तर के बाहर अभद्र व्यवहार करने के विरोध मे धरना-प्रदर्शन कर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष व जिला महासचिव विवेक राय ने कहा कि केंद्र सरकार सत्ता के मद मे चूर होकर सभी केन्द्रीय संस्थाओ का दुरुपयोग कर रही है। किसान प्रकोष्ठ प्रदेश सह सचिव नागेंद्र यादव व जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार निजीकरण का बढावा दे रही है बेरोजगारी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।
नगर प्रभारी संगठन प्रभारी जावेद अहमद व मुहम्मदाबाद विधान सभा अध्यक्ष वाजिद खान ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी गलत नीति को छुपाने के लिए विपक्षी पार्टियो पर गलत दोषारोपण कर बदनाम कर रही है यह बंद होना चाहिए दिनेश मौर्य व सैदपुर विधानसभा अध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि अगर सरकार जनता की नही सुनेगी तो आखिर किसकी सुनेगी।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री केशव प्रसाद बिन्द ,जिला महासचिव विवेक राय, जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र शर्मा , संगठन प्रभारी जावेद अहमद, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश सह सचिव नागेंद्र यादव , सैदपुर विधानसभा अध्यक्ष भरत यादव , बेचू विश्वकर्मा , राजेन्द्र, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सलमान सईद, मुहम्मदाबाद विधानसभा अध्यक्ष वाजिद खान , जिला सचिव राजू यादव आदि उपस्थित थे।

