ज़मानिया भाजपा के मनोनीत सभासद एवं रामलीला समिति के अध्यक्ष पर प्रशासन द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न को लेकर पुलिस प्रसाशन के कृत्य पर ख़ूब भाजपा के पदाधिकारी।
जमानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय नगर स्थित एक निजी व्यवसायीक संस्थान कक्ष में भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई। जिसमें भाजपा के मनोनीत सभासद एवं रामलीला समिति के अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ताओं पर प्रशासन द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न पर चर्चा की गई।

पूर्व प्रदेश मंत्री राम तेज पाण्डेय ने बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में भाजपा के कार्यकर्ता ही मजबूर हो गये है। अधिकारी पूरी तरह से मनमानी कर रहे है और भाजपा के कार्यकर्ताओं का ही उत्पीड़न कर रहे है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के मनोनीत सभासद जयप्रकाश गुप्ता को गोकशी में संरक्षण देने के मामले में पुलिस ने जेल भेज दिया। जबकि उसी जयप्रकाश गुप्ता ने 2 सितंबर 2022 को गोकशी में पुलिस प्रशासन कि संलिप्त को लेकर ग्यारह से अधिक वीडियो साक्ष्य सहित प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपा था।
और लगातार अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे अनर्गल कार्य के विरोध करते रहे है। कहा कि इसके कुछ दिन के बाद 15 सितंबर 2022 को बूथ अध्यक्ष सुरज चौधरी को विकासखंड तिराहे के पास पुलिसकर्मी द्वारा गुटखा न लाकर देने के मामले में जेल भेज दिया गया। कहा कि पुलिस के कृत्य मे कही न कही तहसील प्रशासन भी साथ दे रहा है।
यही कारण है कि शांति भंग की आशंका में बुथ अध्यक्ष को एसडीएम महोदय ने जेल की हवा खिला दी। रामलीला समिति के उपाध्यक्ष विशाल वर्मा को बिना किसी बात के उठा कर घंटो थाने में बैठा लेना। यह पूरी घटना सोचने के लिए मजबूर कर रही है। आखिरकार अधिकारी कर्मचारी इस प्रकार का कार्य करके क्या संदेश देना चाह रहे है।
इससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है।पूर्व जिलाध्यक्ष विजेन्द्र राय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भीगी आंखों से कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और उसकी अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। कार्रवाई होगी जो एक नजीर के रूप में पेश होगी। चाहे इसे लिए कुछ भी करना पड़े। इसके बाद भाजपा का प्रतिनिधि मंडल जयप्रकाश गुप्ता एवं सूरज चौधरी के घर पहुंचे और ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बालकृष्ण त्रिवेदी‚ जिलाउपाध्यक्ष इतवारी राजभर‚ जिला मंत्री हरदेव कुशवाहा‚ पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव‚ मंडल अध्यक्ष अवधेश सिंह‚ मंडल अध्यक्ष नितेन्द्र उपाध्याय‚ अनिल यादव‚ राजू रतन सिंह यादव‚ पूर्व चियरमेन दिनेश गुप्ता‚ गणेश वर्मा‚ सुरेश वर्मा‚ रामचंदन राम‚ चन्द्रशेखर निगम‚ श्रीकुमार वर्मा‚ श्रीकांत पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे। संचालन मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने किया।

