Homeक्षेत्रीय खबरप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत कृषि विभाग द्वारा लगाया गया...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत कृषि विभाग द्वारा लगाया गया कैम्प

सेवराई। स्थानीय तहसील क्षेत्र के गहमर गांव के ग्राम प्रधान बलवंत सिंह के आवासीय परिसर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत इनवैलिड आधार तथा नाम मिसमैच संसोधन के लिए कृषि विभाग द्वारा कैम्प का आयोजन किया गया।

बुधवार को गहमर ग्राम प्रधान के आवसीय परिसर में कृषि विभाग द्वारा आयोजित कैम्प में कृषि तकनीकी सहायक इन्द्रेश कुमार वर्मा द्वारा कुल 30 किसानो का डाटा संसोधन किया गया।

जिससे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल सके । वह किसान जिनका प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत एक क़िस्त या दो क़िस्त अथवा तीन क़िस्त आने के बाद अब पैसे नही आ रहा हैं ऐसे किसानों के समस्याओं का समाधान किया गया।

किसानों को जागरूक करते हुए इंद्रेश वर्मा ने बताया कि किसान WWW.PMKISAN.COM पर बेनिफिसरी स्टेटस पर जाकर अपना वर्तमान स्थिति जान सकते है यदि आपका आधार नॉट वेरिफाइड दिखा रहा है तो आप कैम्प में आधार कार्ड तथा पासबुक के साथ आकर ससमय समस्या का निस्तारण करा सकते है।

इस अवसर पर गहमर के किसान उमेश सिंह, विवेक, सिंटू, सोनू सिंह,गौरी चौरसिया,लक्ष्मीकांत उपाध्याय, विकास सिंह,दिनेश सिंह ,संजय सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments