Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरआगामी विधान सभा चुनाव को लेकर की गयी बैठक

आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर की गयी बैठक

सेवराई- स्थानीय तहसील के गहमर स्थित भाजपा कैम्प कार्यालय पर मंडल कार्य समिति की एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे आने वाले विधानसभा 2022 चुनाव के लिए तैयारियों पर चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय और प्रदेश कार्य समिति के सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से ही 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में कमरकस कर जुट जाएं।

इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर यथाशीघ्र उसके निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता परीक्षित सिंह, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष अरुण जायसवाल, हरिओम सिंह, सन्तोष पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !