Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरस्वाट टीम और पुलिस टीम ने 800 ग्राम हेरोइन के साथ एक...

स्वाट टीम और पुलिस टीम ने 800 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभ्युक्त गिरफ्तार।

स्वाट टीम और पुलिस टीम ने 800 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभ्युक्त गिरफ्तार।

गाजीपुर-  पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मगरखाई मोड़ से एक अभ्युक्त को 800 ग्राम नाजायज हेरोइन संग गिरफ्तार किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी जमानिया के कुशल नेतृत्व में पवन कुमार उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक थाना गहमर गाजीपुर मय हमराह व स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 सुनील कुमार टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मगरखाई मोड़ गाजीपुर बक्सर रोड थाना गहमर गाजीपुर से अभियुक्त लक्ष्मण माली पुत्र मेहन्द्र माली नि0 बेटावर कला थाना जमानिया जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त उपरोक्त के पास से 800 ग्राम नाजायज हेरोइन जिसकी कीमत 20 लाख रुपये बतायी जा रही है, बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 225/22 धारा 8/21 NDPS का अभियोग पंजीकृत किया गया इनके गिरोह के अन्य सदस्यो के बारे मे जानकारी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह वर्ष 2019 से हेरोइन के धन्धे मे लिप्त है। यह हेरोइन इम्फाल, मणिपुर से लाकर बिहार के जनपदो व गाजीपुर, बलिया आदि जनपदो मे बेचता है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !