ग्राम सभा ताजपुर-गायघाट माइनर के पास देवैथा रजवाहा में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश।
जमानियाँ / गाजीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा ताजपुर-गायघाट माइनर के पास देवैथा रजवाहा में बुद्धवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव पाया गया।शव मिलने की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे अभईपुर चौकी प्रभारी संतोष कुमार द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत देवैथा रजवाहा से निकलने वाली ताजपुर-गायघाट माइनर के गेट में शव पाया गया है वहाँ से आ रहे दुर्गन्ध के कारण राहगीरों का ध्यान गया तो शव देखकर दंग रह गये। घटना स्थल पर लोगों की काफी भीड़ इकठ्ठा हो गयी वही लोगो जिसकी सूचना स्थानीय कोतवाली को की गयी। शव मिलने की सूचना पर घटना स्थल पर अभईपुर चौकी प्रभारी समेत पुलिस कर्मी पहुँच गये।
मृतक चेकदार फुल शर्ट, काला पैन्ट, काला चमड़े का जूता पहने हुए था तथा उसके गले पर काला निशान व जीभ बाहर निकला हुआ व हाथ की अंगुलियाँ सड़ी हुई थी। देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि कही दूसरे जगह से हत्या कर शव को लाकर यहां फेक दिया गया हो। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाया
वही इस बाबत पूछे जाने पर कोतवाली प्रभारी ज़मानिया ने बताया कि देवैथा रजवाहा से निकलने वाली ताजपुर-गायघाट माइनर एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है । जिसकी निसाख्त अभी तक नहीं हो पायी है।

