Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरकासिमाबाद बरेसर थाना तिराहीपुर पुलिया के किनारे झाड़ियों में मिला नवजात शिशु।

कासिमाबाद बरेसर थाना तिराहीपुर पुलिया के किनारे झाड़ियों में मिला नवजात शिशु।

कासिमाबाद बरेसर थाना अंतर्गत तिराहीपुर पुलिया के किनारे झाड़ियों में मिला नवजात शिशु।

कासिमाबादस्थानीय बरेसर थाना क्षेत्र के तिराहीपुर पुलिया के किनारे मंगलवार को झाड़ियों में एक नवजात बच्चा पाया गया उसके रोने की आवाज सुनकर रास्ते से गुजर रहे दंपति मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बच्चे को गोद में उठा लिया।झाड़ियों में नवजात के प्राप्त होने की ख़बर राहगीरों ने स्थानीय पुलिस को कर दिया मौके पर पहुँचे पुलिस ने बच्चे को कब्ज़े में लेकर चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। प्राप्त जनकारी के अनुसार धनंजय राम निवासी नदुला तिराहीपुर पत्नी गिरजा देवी के साथ सड़क मार्ग से कहीं जा रहे थे।

पुलिया के पास पहुंचते ही झाड़ी से बच्चे की आवाज सुनाई दी। नजदीक जाकर देखा तो नवजात झाड़ी में रो रहा था। दंपति ने तुरंत बच्चे को गोद में उठा लिया। सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी ग्रामीणों के अनुसार नवजात बहुत ही कम दिन का लग रहा है।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को कब्जे में लेकर चाइल्ड लाइन टोल फ्री नंबर 1098 पर सूचना दी। इसके बाद चाइल्ड लाइन गाजीपुर रफीक अहमद टीम मेंबर व काउंसलर अर्चना सिंह के साथ पहुंच गए। टीम ने बच्चे को ले लिया। इसके बाद बच्चे के स्वास्थ्य की जांच कराई। बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !